फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee takes oath as the CM of West Bengal for her second consecutive term

ममता ने ली दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ, सरकार में 18 नए चेहरे

Fri, 27 May 2016 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee takes oath as the CM of West Bengal for her second consecutive term
दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ - फोटो : ANI

राज्य विधानसभा चुनावों में जीतने के बाद सत्ता में लौटी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी शुक्रवार को महानगर के रेड रोड इलाके में आयोजित एक भव्य समारोह में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ममता को पद और गोपनीयता की शपथ  राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने दिलाई।शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में ममता ने सरकार में 18 नए चेहरे शामिल किया है।

विज्ञापन




दूसरी ओर, समूचे विपक्ष ने राज्य में राजनीतिक हिंसा जारी रहने के आरोप में शपथग्रहण समारोह का बायकाट करने का फैसला किया था।



प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में कहा था कि पार्टी उक्त समारोह का बायकाट करेगी। उन्होंने सवाल किया कि पूरे राज्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में हम शपथग्रहण समारोह में कैसे शामिल हो सकते हैं? लेकिन प्रदेश भाजपा समारोह में केंद्र सरकार की ओऱ से वित्त मंत्री अरुण जेटली मौजूद थे।
विज्ञापन




हालांकि ममता के शपथ ग्रहण समारोह का मंच मोदी विरोधी दलों की एकता का संदेश भी दे गया। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद नेता लालू यादव, फारुक अब्दुल्ला  और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ममता के साथ अमित मित्र, पार्थ  चटर्जी, सुब्रता मुखर्जी, सोभनदेब चट्टोपाध्याय, अबानी जोरदार, फिरहाद हकीम, अरुप रॉय, गौतम देव, सोवन चटर्जी, जावेद खान, अब्दुर रज्जाक मोल्लाह, सुवेंदू अधिकारी, ज्योतिप्करिया मलिक, पूर्णेंदु बोस, रबीन्द्र नाथ घोष, ब्रत्य बसु, संतीराम महतो, आशीष बनर्जी और अरुप बिश्वास ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वहीं राज्य मंत्री के लिए क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला और गायक इंद्रनील सेन ने शपथ  ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed