{"_id":"63900791dafc1a203505ce3a","slug":"mamata-banerjee-should-taken-a-bath-in-pushkar-sarovar-to-wash-the-sin-said-biman-basu-left-front-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: वाममोर्चा अध्यक्ष का ममता पर हमला, बोले- पाप धुलने के लिए उन्हें पुष्कर सरोवर में नहाना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: वाममोर्चा अध्यक्ष का ममता पर हमला, बोले- पाप धुलने के लिए उन्हें पुष्कर सरोवर में नहाना चाहिए
Wed, 07 Dec 2022 08:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:56 AM IST
सार
वाममोर्चा अध्यक्ष बिमान बसु ने कहा, ममता बनर्जी ने अजमेर जाकर चादर चढ़ाई, यह एक नेक काम था। फिर उन्होंने पुष्कर मंदिर में पूजा की, लेकिन उन्हें पाप धुलने के लिए पुष्कर सरोवर में भी नहाना चाहिए था।
विज्ञापन
बिमान बसु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजमेर शरीफ और पुष्कर मंदिर का भी दौरा किया। उन्होंने जहां अजमेर शरीफ जाकर चादर चढ़ाई तो वहीं पुष्कर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन
अब वाममोर्चा अध्यक्ष बिमान बसु ने उन पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने अजमेर जाकर चादर चढ़ाई, यह एक नेक काम था। फिर उन्होंने पुष्कर मंदिर में पूजा की, लेकिन उन्हें पुष्कर सरोवर में भी नहाना चाहिए था। बिमान बसु ने कहा, ममता बनर्जी ने इतने पाप किए हैं कि उन्हें धुलने के लिए उन्हें पुष्कर सरोवर में नहाना चाहिए।
विज्ञापन