{"_id":"65439883b951eff93407ea30","slug":"mamata-banerjee-says-that-deliberate-misinformation-campaign-to-delay-clearing-mgnrega-dues-to-bengal-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 'बदनाम करने की कोशिश की जा रही', मनरेगा के भुगतान में देरी को लेकर केंद्र पर ममता बनर्जी का वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 'बदनाम करने की कोशिश की जा रही', मनरेगा के भुगतान में देरी को लेकर केंद्र पर ममता बनर्जी का वार
Thu, 02 Nov 2023 06:10 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:10 PM IST
सार
मनरेगा के बकाया में देरी को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, केंद्र राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल को मनरेगा का बकाया चुकाने में देरी को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा उनके द्वारा जानबूझकर गलत सूचना का अभियान चलाया जा रहा है। उनका यह आरोप केंद्र द्वारा बकाया चुकाने की समयसीमा 16 नवंबर तक करने के एक दिन बाद आया है। उन्होंने कहा, फंड जारी करने के लिए टीएमसी के आंदोलन के बावजूद केंद्र सरकार ने कोई फंड जारी नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत सूचना फैलाई जा रही है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, विस्तृत तथ्यात्मक रिकॉर्ड और खातों को प्रस्तुत करने के बावजूद केंद्र पीछे हट रहा है। केंद्र ने कोई भी रोकी गई धनराशि जारी नहीं की। उन्होंने कहा, केंद्र गलत सूचना फैला रही है। जो शर्मनाक है। ममता बनर्जी ने कहा, मैंने मनरेगा में केंद्रीय धनराशि जारी करने के संबंध में एक जानबूझकर दुष्प्रचार अभियान का पता लगाया है।
क्या है मामला?
केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि निर्देशों का पालन न करने के कारण ग्रामीण नौकरी योजना के लिए धन बंगाल को जारी नहीं किया गया था। मंत्रालय ने कहा था कि केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन न करने के कारण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अनुसार पश्चिम बंगाल के लिए फंड 9 मार्च, 2022 से रोक दिया गया है।