फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee Says, Renaming of islands in Andamans done to gain popularity

West Bengal: ममता का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोलीं- अंडमान में द्वीपों का नामाकरण केवल सियासी फायदे के लिए

Mon, 23 Jan 2023 03:01 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 Jan 2023 03:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अंडमान और निकोबार में द्वीपों का नाम बदलना केवल सियासी फायदे लिए किया गया।

विज्ञापन
Mamata Banerjee Says, Renaming of islands in Andamans done to gain popularity
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अंडमान और निकोबार में द्वीपों का नाम बदलना केवल सियासी फायदे लिए किया गया। उन्होंने केंद्र पर महान स्वतंत्रता सेनानी द्वारा परिकल्पित योजना आयोग को खत्म करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने द्वीपों का नाम शाहिद और स्वराज द्वीप रखा था, जब उन्होंने 1943 में द्वीपसमूह का दौरा किया था लेकिन अब इसका नाम बदला जा रहा है।

विज्ञापन


बनर्जी की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने के कुछ घंटे बाद आई है। बनर्जी ने कहा कि आज केवल लोकप्रियता हासिल करने के लिए, कुछ लोग अंडमान द्वीपों के नाम शाहिद और स्वराज द्वीप रखने का दावा कर रहे हैं, लेकिन इन द्वीपों को बोस ने ऐसे नाम दिए, जब वह वहां सेलुलर जेल का निरीक्षण करने गए थे। 
विज्ञापन


बंगाल के सीएम स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बनर्जी ने कई गणमान्य व्यक्तियों और बोस के परिवार के सदस्यों के साथ रेड रोड कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed