फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said not be scared of Citizenship Amendment Bill nobody can impose anything on you 

बंगाल में लागू नहीं करने देंगे एनआरसी और नागरिकता विधेयक, कोई आप पर कुछ नहीं थोप सकता: ममता

Mon, 09 Dec 2019 06:19 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Mon, 09 Dec 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee said not be scared of Citizenship Amendment Bill nobody can impose anything on you 
CM Mamata Banerjee in Kharagpur - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य के लोगों को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) और नागरिकता (संशोधन) विधेयक से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन दोनों को कभी बंगाल में लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप चिंता मत करें कोई आप पर कुछ भी नहीं थोप सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को खड़गपुर में एक विजय रैली को संबोधित कर रही थीं। हाल के विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में इस रैली का आयोजन किया गया था। एनआरसी और सीएबी के विरोध की अपील करते हुए ममता ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को शरणार्थी नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन


तृणणूल कांग्रेस के सत्ता में रहने तक बंगाल में इन दोनों को लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार  किसी भी वैध नागरिक को देश से बाहर नहीं निकाल सकती या उसे शरणार्थी नहीं बना सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed