नंदीग्राम: ममता ने मंच पर पढ़ा चंडी पाठ, शिवरात्रि पर जारी करेंगी पार्टी का मैनिफेस्टो
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम एक बार फिर रण बनता जा रहा है। दरअसल, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके मद्देनजर वह आज (9 मार्च) नंदीग्राम पहुंच गई हैं और कल यानी 10 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने मुख्यमंत्री को 50 हजार वोटों से हराने का दावा किया है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मंच पर चंडी पाठ पढ़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं। इस दौरान उन्होंने शिवरात्रि पर पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करने का एलान किया।
यह है ममता बनर्जी का प्लान
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी अगले तीन दिन नंदीग्राम में ही रहेंगी। इस दौरान वह आम जनता से संपर्क करेंगी और उन्हें टीएमसी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगी। साथ ही, लोगों को तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेंगी।
दीदी ने कही यह बात
'मुझ पर काफी अत्याचार हुए'
नंदीग्राम आंदोलन भी किया जिक्र
ममता ने किया चंडी पाठ
रैली में भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने चंडी पाठ भी किया। उन्होंने नंदीग्राम में मंच पर कई मंत्रों का उच्चारण किया। साथ ही, लोगों से 'खेला होबे' का नारा भी लगवाया। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हिंदू हूं। मुझे हिंदुत्व न सिखाएं और न ही मेरे साथ हिंदुत्व कार्ड खेलें। हम हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।