{"_id":"5b61ab724f1c1b8f568b7906","slug":"mamata-banerjee-meets-sonia-gandhi-and-rahul-gandhi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने राहुल-सोनिया से की मुलाकात, एनआरसी और साथ में चुनाव लड़ने पर हुई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता ने राहुल-सोनिया से की मुलाकात, एनआरसी और साथ में चुनाव लड़ने पर हुई बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एनआरसी, मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संभावित गठबंधन पर चर्चा की।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और भविष्य में गठबंधन की संभावना पर चर्चा की। हमने एनआरसी के मुद्दे पर भी चर्चा की।’’
विज्ञापन
‘गृह युद्ध’ वाले कथित बयान के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मेरी चिंता उन 40 लाख लोगों को लेकर है जिनके नाम एनआरसी से बाहर हैं।’’ ममता ने दावा किया कि भाजपा राजनीतिक रूप से परेशान है क्योंकि वह जानती है कि 2019 में वह सत्ता में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
ममता ने कल राकांपा प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की थी।