{"_id":"5e09ac448ebc3e87e13bf451","slug":"mamata-banerjee-in-protest-against-caa-appealed-everyone-to-come-together-and-isolate-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने फिर किया नागरिकता कानून का विरोध, कहा- भाजपा को अकेला करने के लिए आएं साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता ने फिर किया नागरिकता कानून का विरोध, कहा- भाजपा को अकेला करने के लिए आएं साथ
Mon, 30 Dec 2019 01:32 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
सीएए का विरोध करतीं ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगतार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रही हैं। पुरुलिया में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने लोगों से भाजपा के खिलाफ साथ आने और पार्टी को अलग-थलग करने की अपील की।
विज्ञापन
West BengaI CM Mamata Banerjee: I would like to request everyone to ensure that your names are there in voters list without any error. Just do this much. Hum ek bhi aadmi ko nikalne nahi denge, yeh humara wada hai. pic.twitter.com/NZRtXOAFtG
— ANI (@ANI) December 30, 2019विज्ञापन
रैली में ममता ने कहा, 'मैं सभी से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करना चाहूंगी कि बिना किसी त्रुटि के मतदाता सूची में आपके नाम शामिल हों। आप केवल इतना कर दें। हम एक भी आदमी को निकलने नहीं देंगे। ये हमारा वादा है।'
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल में सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ ममता बनर्जी ने धरना दिया। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में आयोजित प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों पार्थ चटर्जी और फरहाद हकीम कोलकाता में अपने-अपने क्षेत्रों में धरने में शामिल हुए।
हकीम ने कहा कि क्या लोगों को चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल के लोग सीएए और एनआरसी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भी अपनी पार्टी प्रमुख (ममता बनर्जी) के सीएए विरोधी आंदोलनों में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह मार्च में मीलों चलकर और लोगों से ठंडी प्रतिक्रिया से थक गए हैं।