फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee in Nandigram asked Amit Shah why he was silent on Hathras Case

बंगाल का संग्राम: महिला की मौत पर ममता का शाह से सवाल, 'हाथरस मामले पर चुप क्यों थे'

Mon, 29 Mar 2021 04:51 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नंदीग्राम
पीटीआई, नंदीग्राम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 29 Mar 2021 04:51 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में भाजपा कार्यकर्ता की मां की मौत को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच सोमवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करतीं और उन्हें मौत की असली वजह नहीं पता। इसके साथ ही बनर्जी ने पूछा कि जब भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला को उत्पीड़न कर जान से मार दिया गया था, तब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आखिर क्यों चुप थे।

विज्ञापन
Mamata Banerjee in Nandigram asked Amit Shah why he was silent on Hathras Case
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा का दावा है कि पिछले महीने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निमता इलाके में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भगवा पार्टी कार्यकर्ता की 82 वर्षीय बुजुर्ग मां पर हमला किया था और चोट के चलते उनकी मौत हो गई। बनर्जी ने नंदीग्राम में एक रैली में कहा, 'मैं नहीं जानती की बहन की मौत कैसे हुई। हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करते। मैंने अपनी बहनों और माताओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं किया है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लेकिन भाजपा अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। अमित शाह ट्वीट कर रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर हमला किया गया और बर्बरता दिखाई गई तब वह क्यों चुप रहे?' बनर्जी ने कहा कि फिलहाल राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, लिहाजा कानून-व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में हैं। उन्होंने कहा, 'बीते कुछ दिन में तृणमूल के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।'
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (सोमवार) सुबह एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था, ' पश्चिम बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी की मौत को लेकर बहुत गुस्सा हूं, जिनपर टीएमसी के गुंडों ने बर्बरतापूर्वक हमला किया था। उनके परिवार के दुख और दर्द लंबे समय तक ममता दीदी को डराते रहेंगे। पश्चिम बंगाल हिंसा मुक्त कल के लिए लड़ेगा। बंगाल हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed