{"_id":"5a9ea5af4f1c1b8a258b5af6","slug":"mamata-banerjee-condemns-lenin-statue-break-said-gandhi-statue-may-be-next-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनिन की प्रतिमा गिराने पर भड़की ममता, कहा- ऐसे लोग 'गांधी और बोस को भी बना सकते निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लेनिन की प्रतिमा गिराने पर भड़की ममता, कहा- ऐसे लोग 'गांधी और बोस को भी बना सकते निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में मार्क्सवादी नेता व्लादिमीर लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे अलगाववादी नेता गांधी, सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं को भी निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि माकपा के साथ उनके सैद्धांतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लेनिन जैसे किसी नेता की प्रतिमा ढहाना उनको बर्दाश्त नहीं होगा।
कहा- अलगाववादी लेनिन के बाद गांधी व बोस की प्रतिमा को बना सकते हैं निशाना
ममता ने कहा कि त्रिपुरा के विकास पर ध्यान देने की बजाय भाजपा नेताओं का हिंसा में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे मंगलवार को बांकुड़ा जिले में एक जनसभा में बोल रही थीं। ध्यान रहे कि त्रिपुरा के बेलोनिया में कथित भाजपा समर्थकों ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए लेनिन की एक विशाल प्रतिमा को बुलडोजर की सहायता से गिरा दिया।
दक्षिण त्रिपुरा के इस शहर के बीचोबीच स्थित कॉलेज स्क्वायर में उक्त प्रतिमा लगी थी। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी राजनीति है? वे लोग आज लेनिन की प्रतिमा गिरा रहे हैं और कल गांधी, बोस, टैगोर, विवेकानंद व बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं के साथ भी यही सलूक करेंगे।