फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge says People troubled by economic policies of Modi government inflation broken their back

Congress On Inflation: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोग परेशान, महंगाई ने तोड़ी कमर

Wed, 15 Jan 2025 03:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 03:51 AM IST
सार

रुपये में जारी गिरावट पर तंज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोग चाहते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों से बचाया जाए। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। उनका जीवन बहुत कठिन हो रहा है। कमरतोड़ महंगाई ने जीवन को बेहाल कर दिया है। 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge says People troubled by economic policies of Modi government inflation broken their back
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मोदी सरकार को रुपये की घटती कीमत को लेकर घेरा है।

विज्ञापन


रुपये में जारी गिरावट पर तंज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि लोग चाहते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों से बचाया जाए। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। उनका जीवन बहुत कठिन हो रहा है। कमरतोड़ महंगाई ने जीवन को बेहाल कर दिया है। खरगे ने एक्स पर लिखा, मोदी सरकार लगातार कमजोर हो रही है। केंद्र रुपये की भारी गिरावट को रोकने में असमर्थ साबित हो रहा है। डॉलर की कीमत 86.50 रुपये को पार करती दिख रही है। लोग सरकार की अक्षमता का खामियाजा भुगत रहे हैं। अमेरिका की मुद्रा लगातार मजबूत हो रही है और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण सोमवार आधी रात से रुपया दो साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


निवेशकों को 24.69 लाख करोड़ का नुकसान
खरगे ने कहा कि विदेशी पैसे की लगातार निकासी और रुपये के अवमूल्यन के कारण चार दिनों में निवेशकों ने 24.69 लाख करोड़ गंवा दिए। उस पर कच्चे तेल के आयात पर लागत लगातार बढ़ रही है। जिसका असर उत्पादन और बिक्री की कीमतों पर पड़ रहा है। जिसके चलते मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग की तो कमर ही टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed