फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge said BJP busy campaigning in other states while Manipur burning

Congress: खरगे का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- मणिपुर जल रहा है और BJP अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त

Thu, 17 Aug 2023 04:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 04:13 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर जल रहा है और भाजपा अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge said BJP busy campaigning in other states while Manipur burning
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर जल रहा है और भाजपा अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त है। दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी की महिला नेता कड़ी मेहनत करेंगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं, तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते
उन्होंने कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं, तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते? क्या भाजपा ने वहां महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की है? वे घरों से भाग रही हैं, दुष्कर्म हो रहा हैं और हत्याएं हो रही हैं और भाजपा अन्य राज्यों में प्रचार में व्यस्त है। हमारी पार्टी की महिला कैडर आगामी आम चुनाव 2024 के लिए विचारों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगी और मुझे यकीन है कि वे अगले साल भाजपा सरकार को हटा देंगी।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर में हो रहे अत्याचारों पर चुप रहे
आगे खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर में हो रहे अत्याचारों पर चुप रहे और विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद ही उन्होंने इस मुद्दे पर संसद को संबोधित किया। साथ ही कहा कि देश भर में दंगे हो रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री से मणिपुर में हो रहे अत्याचारों के बारे में बोलने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने हमारे अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद ही बात की। कई लोगों की जान चली गई, कई घर जला दिए गए और हजारों लोग विस्थापित हुए मणिपुर में, फिर भी प्रधानमंत्री ने इसके बारे में कुछ नहीं बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हमने पिछले 70 वर्षों में लोकतंत्र को जीवित रखा
कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई नागरिकों के लिए है। यह हमारी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। जब प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं '70 साल में क्या किया', तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी भी ने भी पिछले 70 वर्षों में प्रशासन का नेतृत्व किया। हम सभी ने पिछले 70 वर्षों में लोकतंत्र को जीवित रखा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की महिला नेताओं को कड़ी मेहनत करने और आगामी आम चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेना चाहिए।

सोनिया गांधी व राहुल के कहने पर ही मिला अध्यक्ष पद : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर अध्यक्ष पद मिला। उन्होंने यह बात उस समय कही जब वह तालकटोरा स्टेडियम में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने कहा कि अगर उन्हें सोनिया-राहुल का समर्थन नहीं मिलता तो वह अध्यक्ष नहीं बन पाते। गौरतलब है कि वर्षों बाद गांधी परिवार के इतर कोई नेता पार्टी अध्यक्ष बना है। खरगे ने कहा, बीते दिनों मुझे कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, मगर सोनिया गांधी ने मुझ पर भरोसा जताया। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed