{"_id":"5d9d9eed8ebc3e017f1e7176","slug":"mallikarjun-kharge-object-over-rajnath-singh-receiving-rafale-aircraft-in-france-and-shastra-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल लाने राजनाथ के फ्रांस जाने और 'शस्त्र पूजा' पर खड़गे बोले- इतना तमाशा करने की जरुरत नहीं थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल लाने राजनाथ के फ्रांस जाने और 'शस्त्र पूजा' पर खड़गे बोले- इतना तमाशा करने की जरुरत नहीं थी
Wed, 09 Oct 2019 02:18 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
राफेल पर नारियल चढ़ाते राजनाथ सिंह
- फोटो : PTI
देश के लिए पहला राफेल लाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस जाने और शस्त्र पूजा करने पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे 'तमाशा' करार देते हए कहा कि ऐसा ड्रामा करने की जरुरत ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mallikarjun Khage, Congress on Defence Minister officially receiving Rafale aircraft in France & performing 'Shastra Puja': There is no need to do such 'tamasha' (drama). When we bought weapons-like the Bofors gun previously purchased, no one went & brought them while showing off pic.twitter.com/ITM0IpSMw6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 9, 2019
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह का दिखावा करने में यकीन नहीं रखती। कांग्रेस शासनकाल में जब हमने सेना के लिए बोफोर्स हथियार खरीदा था, तो हमारी ओर से कोई नेता या मंत्री उसे लाने विदेश नहीं गया था। खड़गे ने राजनाथ सिंह के राफेल विमान में बैठने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना के अधिकारी तय करते हैं कि वे अच्छे हैं या नहीं। ये लोग जाते हैं, विमान के अंदर बैठते हैं और दिखावा करते हैं।
मालूम हो कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीडन की हथियार निर्माता कंपनी से भारतीय सेना के लिए होवित्सर तोप खरीदे गए थे। 24 मार्च, 1986 को भारत सरकार और स्वीडन की हथियार निर्माता कंपनी एबी बोफोर्स के बीच 1,437 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। भारतीय सेना को 155 एमएम की 400 होवित्जर तोप की सप्लाई के लिए यह सौदा हुआ था।