फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malik said Bullet will be reversed from ballot to Jaat society

जाट समाज ने आरक्षण के लिए भरी हुंकार, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 08 Oct 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Malik said  Bullet will be reversed from ballot to Jaat society
Haryana CM Manohar Lal & Yashpal Malik - फोटो : File Photo

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर आठ साल से आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव में हम अपने साथियों पर चलाई गई बुलेट का बदला बैलेट से लेंगे। मलिक रविवार को चंदावली इंटर कॉलेज में आयोजित जाट सम्मेलन में बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जाट समाज के तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। तब कांग्रेस ने जाटों के लिए आरक्षण की घोषणा की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह निष्प्रभावी हो गया। इसके बाद राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में जाट आंदोलन चलाया गया। जाट समाज के 18 लोग मारे गए। भाजपा नेता और मंत्रियों के कहने पर जाट समाज ने आंदोलन छेड़ा और उन्हें जान गंवानी पड़ी, लेकिन आरक्षण नहीं मिल सका। अब उत्तर प्रदेश सरकार ओबीसी के आरक्षण का बंटवारा करने की फिराक में है, जिसे हम हरगिज नहीं होने देंगे। इसके लिए जाट समाज को आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। सम्मेलन में भाजपा पर जाट राजनीति करने का आरोप लगाया गया। मलिक ने प्रधानमंत्री को वादे से मुकरने वाला बताया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव बीएस अहलावत और राष्ट्रीय सचिव चौधरी रुमाल सिंह ने कहा कि मुरादाबाद मंडल हमेशा जाट आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जगवीर सिरोही ने सभी जिलों में सम्मेलन और रैलियां आयोजित कर जाट समाज को आंदोलन की तैयारी के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जाट आरक्षण आंदोलन की घोषणा के बाद आर-पार की लड़ाई का एलान किया जाएगा।  इससे पूर्व संभल जिले के विजयपाल सिंह को मंडल महासचिव, धर्मेंद्र चौधरी को जिलाध्यक्ष और अनिल चौधरी उर्फ टीटू को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।  इस मौके पर प्रदेश महासचिव धर्मराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर मान, भगत सिंह बॉबी, नीरज चौधरी, दीपक चौधरी, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed