{"_id":"6388c3e457837a03754dd556","slug":"malegaon-blast-pragya-singh-thakur-withdraws-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव विस्फोट: प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वापस ली याचिका, आरोपमुक्त किए जाने के लिए लगाई थी अर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव विस्फोट: प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वापस ली याचिका, आरोपमुक्त किए जाने के लिए लगाई थी अर्जी
Thu, 01 Dec 2022 08:40 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:40 PM IST
सार
प्रज्ञा ठाकुर और मामले के सह-आरोपी समीर कुलकर्णी ने 2018 में याचिकाएं वापस लेते हुए कहा कि विस्फोट मामले की सुनवाई अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बम्बई हाईकोर्ट से अपनी याचिका गुरुवार को वापस ले ली। याचिका 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले से खुद को आरोपमुक्त किए जाने से जुड़ी है।
विज्ञापन
प्रज्ञा ठाकुर और मामले के सह-आरोपी समीर कुलकर्णी ने 2018 में याचिकाएं वापस लेते हुए कहा कि विस्फोट मामले की सुनवाई अपने अंतिम चरण में है। 289 गवाहों के बयान पहले ही हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने भी अपनी विभिन्न याचिकाओं में से भी ऐसी एक याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन
उन्होंने भी गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक कानून (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ अभियोग चलाने की मंजूरी को त्रुटिपूर्ण करार दिया था। विशेष कोर्ट ने दिसम्बर 2017 में इन आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दी थीं, जिसके बाद इन लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
प्रज्ञा ठाकुर की ओर से पेश वकील प्रशांत मग्गू ने दलील दी कि निचली अदालत में 289 गवाहों से जिरह हो चुकी है। ऐसे चरण में आरोपमुक्त किए जाने के लिए जोर देना उचित नहीं होगा। इसलिए उनकी मुवक्किल याचिका वापस लेने की अनुमति चाहती हैं। अदालत ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव स्थित मस्जिद के निकट 29 सितम्बर 2008 को हुए बम विस्फोट के आरोपियों में ठाकुर, कुलकर्णी और पुरोहित के अलावा रमेश उपाध्याय, अजय रहिरकर, सुधाकर द्विवेदी और एस चतुर्वेदी शामिल हैं। ये सभी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।