{"_id":"62ec27fafa62660078242f1e","slug":"malayali-vlogger-rifa-mehnu-husband-arrested-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vlogger Rifa Mehnu Case: रीफा महनू का पति पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, पुलिस बोली- शादी के वक्त वह नाबालिग थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vlogger Rifa Mehnu Case: रीफा महनू का पति पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, पुलिस बोली- शादी के वक्त वह नाबालिग थी
Fri, 05 Aug 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोझीकोड (केरल)
पीटीआई, कोझीकोड (केरल)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:41 AM IST
सार
Vlogger Rifa Mehnu Case: रीफा महनू की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेहनाज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 498 ए (महिला के खिलाफ क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vlogger Rifa Mehnu Case: दुबई के एक फ्लैट में मृत पाई गई मलयाली व्लॉगर रीफा महनू (Rifa Mehnu) के पति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रीफा के पति मेहनाज को कासरगोड जिले के नीलेस्वरम से पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब रीफा और मेहनाज की शादी हुई थी तो रीफा नाबालिग थी।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने दिया धोखा
वहीं व्लॉगर रीफा महनू (Rifa Mehnu) की मौत का रहस्य जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्जिद के कब्रिस्तान से निकाला था। रीफा के परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों ने दुबई में पोस्टमार्टम होने का दावा करते हुए उन्हें धोखा दिया था। वहीं रीफा की मां के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कई केस दर्ज किए थे।
विज्ञापन
रीफा की मां ने कहा कि पुलिस को उस कारण का पता लगाना चाहिए जिसके कारण रीफा ने आत्महत्या की। मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेहनाज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 498 ए (महिला के खिलाफ क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर रीफा के लाखों फॉलोअर्स थे
सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने दंपति के एक दोस्त द्वारा शूट किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो बरामद किया, जिसमें बताया गया था कि मेहनाज रीफा को प्रताड़ित कर रहा था जो रीफा के परिवार वालों को अच्छी तरह से पता था। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रीफा के लाखों फॉलोअर्स थे। उसकी मृत्यु से एक दिन पहले, 28 फरवरी को उसने अपना आखिरी वीडियो अपने पति के साथ दुबई के एक रेस्तरां में जाकर पोस्ट किया था।
1 मार्च को दुबई में मृत मिली थी रीफा
मलयाली यूट्यूबर और व्लॉगर 21 वर्षीय रीफा महनू 1 मार्च को दुबई में अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी। दुबई के जांच अधिकारी रीफा की कथित आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा पाए थे। दुबई से लाए गए शव को यहीं भारत में दफनाया गया था।