शराब के नशे में धुत आईएएस अधिकारी की गाड़ी ने पत्रकार की बाइक को मारी टक्कर, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में मलयालम के एक अखबार में काम करने वाले पत्रकार की मौत हो गई है। शुक्रवार रात को उनकी दुपहिया गाड़ी को शराब के नशे में धुत्त आईएएस अधिकारी की कार ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 35 साल के केएम बशीर के तौर पर हुई है। वह त्रिवेंद्रम में सिराज अखबार के ब्यूरो चीफ थे। घटना के समय आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण एक महिला के साथ यात्रा कर रहे थे।
Kerala: One person, KM Basheer, the Chief of Trivandrum Bureau, Siraj Newspaper, dead & one other injured in a road accident earlier today in Trivandrum. Police investigation underway. pic.twitter.com/j6PnGrKR16
— ANI (@ANI) August 3, 2019विज्ञापन
शहर के पुलिस उपायुक्त कोरी संजय कुमार गुरुदिन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी चलाने वाले शख्स की पहचान के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, 'हमने लगभग उस शख्स को पहचान लिया है जो गाड़ी चला रहा था। मेडिकल परीक्षा के अंतिम परिणाम प्राप्त करने के बाद उसके नाम को उजागर कर दिया जाएगा।'
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ऑटो ड्राइवर शफीक ने घटना को याद करते हुए दावा किया की गाड़ी आईएएस अधिकारी चला रहे थे। उसने पत्रकारों से कहा, 'जैसे ही कार ने दुपहिया वाहन को टक्कर मारी एक आदमी ड्राइविंग सीट से उठकर बाहर आया। वह नशे में धुत्त था और उसकी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में चल रही थी।'
शुरुआत में पुलिस ने आईएएस अधिकारी और उसकी दोस्त का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। इसके बजाए उन्होंने एक टैक्सी के जरिए महिला को घर भेज दिया। वहीं वेकंटरमण सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन परीक्षण के लिए उनके खून के नमूने नहीं लिए गए। जबकि डॉक्टर्स का दावा है कि वह शराब के नशे में थे। मामला जब विवाद बन गया तो पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए समन भेजा।
वेंकटरमण ने 2017 में उस समय सुर्खियां बटोरी थीं जब देवीकुलम में उप-कलेक्टर के तौर पर उन्होंने मुन्नार हिल स्टेशन पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के कारण आईएएस अधिकारी इडुक्की में मौजूद सीपीआई नेतृत्व के आमने-सामने आ गए थे। वेंकटरमण को उप-कलेक्टर के पद से हटा दिया गया था। वर्तमान में, वह सर्वेक्षण विभाग के निदेशक के रूप में सेवारत हैं।