{"_id":"5b88db1b42c79246400ab864","slug":"malayalam-actress-priya-prakash-warriar-relief-from-the-supreme-court-fir-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश वारियर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हैदराबाद और मुंबई में दर्ज एफआईआर रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रिया प्रकाश वारियर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हैदराबाद और मुंबई में दर्ज एफआईआर रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अपने आंख मारने वाले वीडियो से चर्चा में आईं प्रिया के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई में एक एफआईआर दर्ज थी। दरअसल उनके एक गाने 'ओरु अदार लव..' को लेकर उन पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Supreme Court today quashed an FIR registered in Telangana against actress Priya Prakash Varrier, in connection with the 'wink song'. (File pic) pic.twitter.com/YGyo7vbzln
— ANI (@ANI) August 31, 2018विज्ञापन
जिस गाने पर विवाद हुआ वो केरल के मालाबार क्षेत्र का एक पारंपरिक मुस्लिम गीत है। यह गाना पैगंबर मोहम्मद और उनकी पहली पत्नी खदीजा के बीच प्रेम का वर्णन और प्रशंसा करता है। इस गाने के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेलंगाना, रजा अकादमी और जन जागरण समिति ने मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर चोट पहुंचाने के लिए प्रिया पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने दायर याचिका में कहा था कि तेलंगाना और महाराष्ट्र में गाने की गलत व्याख्या के आधार पर विभिन्न समूहों द्वारा आपराधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं और इसी तरह की शिकायतें अन्य गैर-मलयालम भाषी राज्यों में भी दर्ज होने की संभावना लग रही थी।