{"_id":"61d4e16ee3f22757360aeddc","slug":"malabar-gold-and-diamonds-to-open-22-stores-in-22-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 22 दिन में 22 स्टोर खोलेगा, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घोषणा: मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 22 दिन में 22 स्टोर खोलेगा, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Wed, 05 Jan 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:44 AM IST
सार
जनवरी में 10 नए शोरूम भारत और 12 विदेश में खुलेंगे। 8 जनवरी को बेंगलुरु में पहला स्टोर शुरू होगा।
विज्ञापन
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स
- फोटो : Wikipedia
विस्तार
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने मंगलवार को 800 करोड़ का निवेश कर रिटेल स्टोर्स की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। इसके तहत जनवरी, 2022 में वह 22 दिनों में 22 नए स्टोर खोलने जा रहा है। दावा किया कि नए निवेश से 5 हजार नए रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन
मालाबार समूह के चेयरमैन एमपी अहमद ने बताया कि उनका लक्ष्य 750 नए स्टोर खोलना व विश्व का सबसे बड़ा आभूषण रिटेलर बनना है। जनवरी में 10 नए शोरूम भारत और 12 विदेश में खुलेंगे। 8 जनवरी को बेंगलुरु में पहला स्टोर शुरू होगा।
विज्ञापन
28 साल पुराने समूह के भारत में एमडी ओ अशर ने बताया कि रिटेल स्टोर्स नए क्षेत्रों में उपस्थिति बढ़ेगी। आईपीओ लाने से पहले कारोबार को बढ़ाने और बेहतर बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
आईआरईएल के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी आईआरईएल (इंडिया) लि. के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। आईआरईएल पर दबदबे की स्थिति का कथित तौर पर दुरुपयोग करने का आरोप है। कंपनी पर अपनी मर्जी के अनुसार सिलीमैनाइट की आपूर्ति तय करने का भी आरोप है।