फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Makkal Needhi Maiam chief Kamal Haasan targets on aiadmk and dmk

तमिलनाडु: कमल हासन ने द्रमुक पार्टियों पर साधा निशाना, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

Mon, 22 Mar 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Makkal Needhi Maiam chief Kamal Haasan targets on aiadmk and dmk
कमल हासन - फोटो : twitter.com/maiamofficial
आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन भी जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने कोयंबटूर के कन्नप्पन नगर में एक रोड शो किया, यहां भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 

कमल हासन ने तमिलनाडु की द्रमुक पार्टियों पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एआईएडीएमके और डीएमके समर्थन योग्य नहीं बची हैं। साथ ही कहा कि लोगों को राजनिति की दिशा में अब निर्णायक कदम उठाना चाहिए, कृपया लोग वोट जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अभिनेता व मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन शनिवार को चोटिल हो गए। चोटिल होने की खबर सुनते ही भाजपा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, इस चुनाव में, भाजपा और पीएमके अन्नाद्रमुक की मुख्य सहयोगी है, जबकि द्रमुक के सहयोगियों में कांग्रेस, माकपा और भाकपा तथा वीसीके शामिल हैं।

वहीं, कमल हासन साउथ कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से भाजपा ने वनाथी श्रीनिवासन को अपना उम्मीदवार बनाया है। श्रीनिवासन भाजपा के राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष हैं।



वनाथी श्रीनिवासन को जब हासन के चोटिल होने की खबर लगी तो उन्होंने तुरंत जल्द ठीक होने का मैसेज किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हूं और उन्हें फलों की टोकरी भेज रही हूं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed