फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   making the open office covid sensitive for working amid this coronavirus pandemic

कोरोना ने बदला दफ्तरों का रंग-रूप और कर्मचारियों के काम करने का तरीका

Sun, 14 Jun 2020 12:46 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 14 Jun 2020 12:46 PM IST
सार

  • कोरोना काल के बीच ऑफिस के डिजाइन में बदलाव जरूरी
  • ऑफिस में कर्मचारियों के बीच छह फीट/दो मीटर की दूरी
  • ऑफिस में कई जगहों पर सैनिटाइजेशन की उपलब्धता

विज्ञापन
making the open office covid sensitive for working amid this coronavirus pandemic
कोरोना काल में दफ्तरों में काम करने का तरीका बदला - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से 78 से ज्यादा लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और कई देश अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए लॉकडाउन से प्रतिबंध हटा रहे हैं। भारत में भी आठ जून से अनलॉक-1 का दौर शुरू हो चुका है और इस बीच कई कंपनियों को खोलने की अनुमित मिल गई है।

विज्ञापन


कोरोना को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से हर देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कई देशों की अर्थव्यवस्था के नकारात्मक होने के संकेत दिए, जिसके ध्यान में रखते हुए सामान्य जीवन को वापस पटरी पर लाने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


दुनिया के कुछ ही देश हैं जो कोरोना से खुद को मुक्त घोषित कर चुके हैं लेकिन ज्यादातर देश कोविड-19 महामारी से घिरे हैं और लड़ाई लड़ रहे हैं। कोरोना के बीच उद्योगों को खोलने के सरकार के फैसले की कई जगह आलोचना हुई लेकिन बिना उद्योग, कंपनी खोले अर्थव्यव्था पर ठीक नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ काम करना है तो कंपनियों और संगठनों को अपने ऑफिस के डिजाइन को बदलना होगा। काम करने का समय बदलना होगा और फर्नीचर का दोबारा संचालन करना होगा ताकि दफ्तर में काम करने आ रहे कर्मचारियों की सुरक्षा बनी रहे। कैसे डिजाइन हो सकता है नया ऑफिस, यहां पढ़ें...

कम से कम दूरी रखें
नए दफ्तर को कुछ इस तरह तैयार करें कि वहां बैठने वाले हर व्यक्ति या कर्मचारी के बीच दो मीटर या छह फीट की दूरी हो। बैठक वाले कक्ष में , कैफे, रेस्ट रूम में कम कुर्सियां और टेबल लगाएं ताकि एक साथ ज्यादा भीड़ ना जा सके। 

घड़ी की सुईं की दिशा मेंं कर्मचारियों को चलाने के लिए उसी दिशा में नियोन रंग से पट्टी लगा दें। लोगों को ऐसे बैठाएं कि वो एक दूसरे के चेहरे के सामने ना आएं और दफ्तर में कर्मचारियों की गतिविधियों को नियंत्रित करें।

दफ्तर का नया डिजाइन कैसा हो?

दफ्तर का घनत्व
दफ्तर को कुछ इस तरह डिजाइन किया जाए कि दो लोग एक-दूसरे के सामने ना बैठे हो और ना ही एकदम आस-पास बैठे हों। दफ्तर में तिरछे तरीके से कर्मचारियों के बैठने का प्रबंध करें और एक कर्मचारी के पास वाली सीट को खाली छोड़कर दूसरी सीट पर दूसरे कर्मचारी को बैठाएं

फर्नीचर का पुन:निर्माण करें
फर्नाचर के अलग-अलग हिस्से बनाना ताकि कई लोग एक साथ इन हिस्सों का इस्तेमाल कर सकें। 

सीमा तय करना
दफ्तर में कर्मचारियों को छह फीट और दो मीटर की दूरी तय करने की सलाह दें। अगर कर्मचारी को मजबूरन भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाना पड़ रहा है या फिर दो कर्मचारियों के बीच छह फीट या दो मीटर की दूरी नहीं है तो दोनों कर्मचारियों को शील्ड इस्तेमाल करने की सलाह दें।

टच प्वाइंट पर रोक
स्विच, बायोमैट्रिक, दरवाजे के हैंडल और अटेंडेंस सिस्टम का कम से कम इस्तेमाल करें। नए दफ्तर में इन चीजों के इस्तेमाल के लिए कोई दूसरा विकल्प खोजने की कोशिश करें। 

थोड़े समय के लिए बाहर निकलें
अगर दफ्तर में जिम और कैंटीन है तो क्या उन्हें प्राकृतिक हवा और रोशनी में बाहर निकाला जा सकता है। कर्मचारी उचित दूरी का ध्यान रखकर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और इन मशीनों के इस्तेमाल से पहले सबसे जरूरी काम सैनिटाइज करना ना भूलें।

दफ्तर की कार्यशैली कैसी होनी चाहिए?

  • रिसेप्शन्स वाले इलाके को बढ़ाएं, कर्मचारियों को बैठक के लिए ऑफिस मीटिंग रूम की बजाय रिसेप्शन पर बैठक करने की सलाह दें। 
  • दफ्तर को खुला रखें, वेंटिलेशन आने दें, प्राकृतिक हवा की मौजूदगी, फर्नीचर में बदलाव और छोटे बैठक कक्ष का इस्तेमाल ना करें
  • भीड़-भाड़ बढ़ाने वाली जगहों पर ना जाएं, केंद्रीय बैठक टेबल और पैन्ट्री जैसी जगहों का इस्तेमाल कम से कम करें
  • कर्मचारियों को सलाह दें कि वो एक ही दिशा में चलें ताकि एक-दूसरे से टकरा ना सकें
  • हल्की बातचीत के दौरान भी दफ्तर में मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, छह फीट की दूरी रखें
  • वॉटर कूलर, पैन्ट्री, खाने की जगह जहां भीड़ हो सकती है, वहां कम से कम जाएं
  • कर्मचारियों के आने के समय में बदलाव करें ताकि दफ्तर में भीड़ ना बढ़े, साथ ही लिफ्ट में कर्मचारियों की संख्या को सीमित करें
  • दफ्तर की गाड़ी में ड्राइवर के साथ दो कर्मचारी हों, गाड़ी के शीशे बंद रहें और मास्क पहने रखें

दफ्तर में काम से पहले ये जरूर करें

  • दफ्तर और काम करने वाली डेस्क को जरूर सैनिटाइज करें
  • हर समय कर्मचारियों के साथ दो मीटर/छह फीट की दूरी बनाए रखें
  • दफ्तर के दौरान मास्क जरूर पहने रखें
  • कर्मचारियों को घर से ज्यादा काम करने दें

सैनिटाइजेशन का रखें ख्याल

  • दफ्तर में कर्मचारियों के आने से पहले और जाने के बाद सैनिटाइजेशन जरूर करें
  • कर्मचारी को अपने डेस्क का सैनिटाइजेशन करने की जिम्मेदारी दें
  • दफ्तर में कई जगहों पर सैनिटाइजर की बोतल रखें ताकि कर्मचारी ज्यादा इस्तेमाल कर सकें
  • कर्मचारियों को अपना हैंड सैनिटाइजर लाने की भी सलाह दें
  • एक दिन में कई बार वर्कस्टेशन को सैनिटाइज करें, एक बार करने से काम नहीं चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed