फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Makar Sankranti EU Leader Ursula von der Leyen Mention beginning of sun northward journey darkness to light

EU Leader Ursula Makar Sankranti: मकर संक्रांति का जिक्र कर बोलीं लेयेन: सूर्य उत्तरायण से आगाज, अंधकार से...

Tue, 27 Jan 2026 02:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 27 Jan 2026 02:05 PM IST
सार

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने आज भारतीय संस्कृति को लेकर बयान दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर होने के बाद मकर संक्रांति और सूर्य के उत्तरायण होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का ये समय बिल्कुल सही है।

विज्ञापन
Makar Sankranti EU Leader Ursula von der Leyen Mention beginning of sun northward journey darkness to light
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष लेयेन भारतीय संस्कृति की कायल हुईं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, दो सप्ताह पहले भारत ने मकर संक्रांति मनाई। यह उत्तरायण की शुरुआत है, यानी सूर्य की उत्तर दिशा की यात्रा। ये अंधकार से प्रकाश की ओर, जड़ता से विकास की ओर, अतीत से भविष्य की ओर बढ़ने का प्रतीक है। ऐसे कालखंड में यूरोपीय संघ-भारत की मित्रता का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। नवीनीकरण और नई गति के दौर में यह सही समय है। आज हमने मिलकर यही हासिल किया है।

विज्ञापन


यूरोपीय संस्कृति से भारत पहुंचीं लेयेन मेहमानवाजी से अभिभूत
गौरतलब है कि लेयेन को भारत ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। बतौर मुख्य अतिथि जब लेयेन कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुईं तो उस समय भी उन्हें भारतीय संस्कृति कि विविधता की सराहना करते देखा गया था। 26 जनवरी को जश्न-ए-गणतंत्र में लेयेन के अलावा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष कोस्टा भी शामिल हुए। भारत के स्वागत से अभिभूत दोनों मुख्य अतिथि अहोभाव में दिखे। आज खुद लेयेन ने कहा कि भारत की मेहमानवाजी से वे अभिभूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी यूरोपीय नेताओं के बीच दिखी गर्मजोशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने आज हैदराबाद हाउस में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद साझा प्रेस वार्ता भी की। प्रेस वक्तव्य के समापन के बाद पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से हाथ मिलाया, जबकि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ गले मिले।

ये भी पढ़ें- भारत-ईयू की ऐतिहासिक 'मदर ऑफ ऑल डील्स' फाइनल: सस्ती होंगी यूरोपियन कारें, पीएम मोदी ने बताया 'गेम चेंजर'

यूरोपीय संघ के साथ मदर ऑफ ऑल डील्स को पीएम मोदी ने बताया गेम चेंजर
इससे पहले प्रधानममंत्री मोदी ने कहा, यह साझेदारी दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी की मिसाल है। यह समझौता वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन को मजबूत करेगा। पीएम मोदी ने कहा, "यह मुक्त व्यापार समझौता दुनिया भर के व्यवसायों और निवेशकों के लिए भारत में विश्वास को और मजबूत करेगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि यह डील भारत की बढ़ती ग्लोबल ताकत का प्रतीक है।"

ये भी पढ़ें- India-EU FTA News LIVE Updates: भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ का एलान, पीएम ने बताया गेम चेंजर

ईयू की अध्यक्ष बोलीं- ये तो महज शुभारंभ है
इस मौके पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने कहा, 'हम दोनों जानते हैं कि हमारी सबसे बड़ी दौलत हमारे लोग ही हैं। मुझे बहुत खुशी है कि भारत और ईयू आवागमन समझौते पर भी हस्ताक्षर कर रहे हैं। इस समझौते के बाद छात्रों, शोधकर्ताओं, मौसमी और उच्च कुशल श्रमिकों का आवागमन सुगम होगा। भारत में पहली बार यूरोपीय संघ का कानूनी प्रवेश द्वार कार्यालय भी शुरू हो रहा है। इसके बाद एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह हमारी अर्थव्यवस्थाओं के लिए अच्छा है। यह दोनों पक्षों के बीच मित्रता के लिए भी लाभदायक है। उन्होंने कहा था कि एफटीए के दस्तावेजों पर दस्तखत महज शुरुआत है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed