{"_id":"5d6de00d8ebc3e93b9521650","slug":"major-fire-broke-out-at-ongc-gas-processing-facility-workers-sustained-burn-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में लगी आग, चार लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवी मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में लगी आग, चार लोगों की मौत
Tue, 03 Sep 2019 10:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी गैस प्लांट में आग गई
- फोटो : ANI
नवी मुंबई के उरण में स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) गैस प्लांट में मंगलवार सुबह आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग सुबह सात बजे गैस प्रोसेसिंग प्लांट में लगी। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, इनमें से तीन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान हैं। अब सबकुछ नियंत्रण में है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में चार लोगों की मौत और तीन घायल हो गए हैं। ओनएजीसी, द्रोणगिरी, जेएनपीटी, पनवेल और नेरुल के दमकलर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। उरण पुलिस ने दो किलोमीटर के क्षेत्र को घेर लिया है। प्लांट के पास रहने वाले लोगों को प्रशासन ने वहां से बाहर निकाल लिया गया है ताकि जान-माल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए ओएनजीसी ने ट्विटर पर लिखा, 'उरण तेल और गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आज सुबह आग लग गई। ओएनजीसी अग्निशमन सेवा और संकट प्रबंधन टीम ने तुरंत इसपर कार्रवाई की। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसका तेल प्रसंस्करण पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। गैस को हजिरा प्लांट में डाइवर्ट कर दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है।'