{"_id":"68b9d2fb3f8174969303be46","slug":"major-action-of-assam-rifles-in-langtalai-mizoram-suspect-caught-with-weapons-news-in-hindi-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: मिजोरम के लांगतलाई में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ संदिग्ध पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: मिजोरम के लांगतलाई में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ संदिग्ध पकड़ा
Thu, 04 Sep 2025 11:27 PM IST
शुभम कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:27 PM IST
सार
मिजोरम के लांगतलाई जिले में असम राइफल्स ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हथियारों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 22 एयर कार्बाइन, विदेशी मिनिएचर राइफल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए। मामला जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
असम राइफल्स की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असम राइफल्स ने मिजोरम के लांगतलाई जिले के चामदुर पी गांव में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक .22 एयर कार्बाइन, एक .22 सिंगल बैरल मिनिएचर राइफल (विदेशी निर्मित), दो .22 मैगजीन और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Arunachal Pradesh: किंजारापु ने अरुणाचल के राज्यपाल से की मुलाकात, डोनी पोलो एयरपोर्ट को बताया विकास का द्वार
विज्ञापन
गिरफ्तार शख्स और जब्त किए गए हथियारों को आगे की जांच के लिए लांगतलाई थाने को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में 29 अगस्त को मिजोरम के चंपाई ज़िले में असम राइफल्स ने एक और बड़ी सफलता हासिल की थी। साइकुंफाल गांव में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों, गोलाबारूद और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Sheena Bora Murder Case: अपने बयान से पलटी विधि; पहले जालसाजी का किया था दावा, अब कहा- सीबीआई ने दर्ज किया
उस दौरान एक संदिग्ध मकान से 12 बोर की राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड और कई तरह की राइफलें, स्नाइपर राइफलें तथा भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई थीं। बरामद सामग्री में तीन ड्रम कॉर्डटेक्स, आईईडी बनाने के उपकरण, सिलेंड्रिकल विस्फोटक पैकेट और पीईके के सात पैकेट समेत बुलेटप्रूफ जैकेट, प्लेट और बेल्ट जैसे युद्धक सामान भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि असम राइफल्स उत्तर-पूर्व में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने और शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है।