{"_id":"653dff16f193c0c1a908b7d3","slug":"mahua-moitra-said-would-rather-pay-darshan-for-speak-against-gautam-adani-nishikant-dubey-cash-for-query-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: 'अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए मैं खुद दर्शन हीरानंदानी को पैसे देती', आरोपों पर बरसीं महुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: 'अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए मैं खुद दर्शन हीरानंदानी को पैसे देती', आरोपों पर बरसीं महुआ
Sun, 29 Oct 2023 12:16 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:16 PM IST
सार
एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्तूबर को पेश होने का समय दिया था। हालांकि महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र में जरूरी कामों का हवाला देकर 5 नवंबर के बाद पेश होने की बात कही।
विज्ञापन
सांसद महुआ मोइत्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों से घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि 'अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए दर्शन हीरानंदानी को उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है। वह खुद अदाणी के खिलाफ बोल सकती हैं। यहां तक कि अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए मैं दर्शन हीरानंदानी को पैसे दे सकती हूं।'
निशिकांत दुबे ने साधा निशाना
बता दें कि महुआ मोइत्रा के टीवी इंटरव्यू में शामिल होने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा के पास संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने का समय नहीं है लेकिन इंटरव्यू देने का समय है! बता दें कि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्तूबर को पेश होने का समय दिया था। हालांकि महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र में जरूरी कामों का हवाला देकर 5 नवंबर के बाद पेश होने की बात कही। हालांकि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 2 नवंबर को पेश होने का समय दिया है।
दर्शन हीरानंदानी के हलफनामे का किया जिक्र
निशिकांत दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अभी तक इस पूरे मामले पर किसी मीडियो को इंटरव्यू नहीं दिया है और संसद की गरिमा बनाए रखी है। भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा के दावों पर कहा कि दर्शन हीरानंदानी ने हलफनामा देकर उन्हें कीमती सामान और अन्य खर्चे वहन करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और संसद को फैसला करने देना चाहिए।
विज्ञापन
महुआ ने दिया आरोपों का जवाब
महुआ मोइत्रा ने दर्शन हीरानंदानी को अपने संसदीय लॉग इन पासवर्ड देने के आरोप पर कहा कि यह कोई गोपनीय बात नहीं है क्योंकि अगर ऐसा है तो सभी सांसद अपनी टीम के लोगों को अपने लॉग इन पासवर्ड क्यों देकर रखते हैं? महुआ ने कहा कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को उनके मामले पर बोलने की जरूरत नहीं है। महुआ ने कहा कि पार्टी का फोकस कई अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर है और उनकी पार्टी इन बेतुके आरोपों को सुनने की इच्छुक नहीं है। मैं खुद इन आरोपों का सामना कर सकती हूं और जवाब दे सकती हूं।

मीडिया के सभी सम्मानित साथियों से आग्रह है कि पैसे लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखना व भ्रष्टाचार की जाँच लोकसभा की Ethics कमिटि कर रही है ।कमिटि के पास क्या आया है यह गोपनीय है।आरोपी को कमिटि के पास जाने का समय नहीं है लेकिन मीडिया में साक्षात्कार देने का भरपूर समय है।मैंने… pic.twitter.com/JK100wTyOY
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 29, 2023
महुआ ने दिया आरोपों का जवाब
महुआ मोइत्रा ने दर्शन हीरानंदानी को अपने संसदीय लॉग इन पासवर्ड देने के आरोप पर कहा कि यह कोई गोपनीय बात नहीं है क्योंकि अगर ऐसा है तो सभी सांसद अपनी टीम के लोगों को अपने लॉग इन पासवर्ड क्यों देकर रखते हैं? महुआ ने कहा कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को उनके मामले पर बोलने की जरूरत नहीं है। महुआ ने कहा कि पार्टी का फोकस कई अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर है और उनकी पार्टी इन बेतुके आरोपों को सुनने की इच्छुक नहीं है। मैं खुद इन आरोपों का सामना कर सकती हूं और जवाब दे सकती हूं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन