{"_id":"609d77538ebc3e58613a6764","slug":"mahila-kisan-adhikar-manch-said-that-safety-of-every-women-farmer-should-be-ensured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरी बॉर्डर : महिला किसान अधिकार मंच ने कहा- धरना स्थलों पर हर महिला किसान की सुरक्षा तय हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिकरी बॉर्डर : महिला किसान अधिकार मंच ने कहा- धरना स्थलों पर हर महिला किसान की सुरक्षा तय हो
Fri, 14 May 2021 12:31 AM IST
Jeet Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 May 2021 12:31 AM IST
सार
महिला किसानों के लिए एक मंच बनाने की सिफारिश ताकि किसी परेशानी के होने पर महिला किसान अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
महिला किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला किसान अधिकार मंच (MAKAAM) ने किसान आन्दोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा से आग्रह किया है कि वह सभी धरना स्थलों पर महिला किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
इसके लिए महिला सुरक्षा कमेटियों का गठन कर उचित निगरानी व्यवस्था हो और एक ऐसा मंच अवश्य तैयार किया जाए जहां किसी परेशानी के होने पर महिला किसान अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
महिला किसान मोर्चा ने टिकरी बॉर्डर पर एक महिला किसान के साथ हुई जघन्य वारदात पर कष्ट जताया है। संगठन ने कहा है कि लगभग 6 महीने से यह आंदोलन चल रहा था और आज तक किसी महिला के साथ कोई दुर्घटना नहीं घटी। ऐसे में इस मामले में क्या हुआ इसकी उचित जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
संगठन ने संयक्त किसान मोर्चा के उस प्रयास की प्रशंसा भी की है जो संगठन ने इस दुर्घटना के घटने के बाद उठाए हैं। संगठन ने कहा है कि सभी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।