फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahendra Pandey made the bjp office secretary

टीम शाह में बदलाव की पहली दस्तक, अन्य बदलाव जल्द

Wed, 15 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Pandey made the bjp office secretary

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बतौर अध्यक्ष तीन साल का कार्यकाल हासिल करने और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद केंद्रीय टीम में बदलाव की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


इस क्रम में इंजीनियर अरुण कुमार जैन की जगह महेंद्र पांडे को नया कार्यालय सचिव बनाया गया है। पांडे इससे पहले हिमाचल प्रदेश में संगठन मंत्री और पार्टी में प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पांडे इससे पहले उत्तराखंड में पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल थे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह ने इसके साथ ही केंद्रीय संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी महीने तक संगठन में खाली पड़े पद भर लिए जाएंगे। सूत्रों का कहना था कि शाह केंद्रीय संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि पिछली बार की तरह ही शाह इस बार भी खाली पदों को एकमुश्त भरने की जगह धीरे धीरे भरेंगे। उनकी योजना पहले से ही खाली महासचिव और उपाध्यक्षों के रिक्त पदों को भरने की है। इसके बाद वह संगठन में मामूली फेरबदल करेंगे।


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद वर्तमान गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जगह अध्यक्ष बनाए गए शाह ने उसी दौरान अपनी टीम बना ली थी। चूंकि कई पद खाली हैं और बाकी बचे पद भी शाह ने अपनी पसंद से ही भरे हैं। इसलिए कोई बड़ा फेरबदल तो नहीं होगा, मगर इसी महीने के अंत में संगठन के सभी खाली पद भर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed