फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahayuti to fight Maharashtra civic polls together after Fadnavis-Shinde hold key meeting

महाराष्ट्र में महायुति का फैसला: साथ मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ेगी BJP और शिवसेना; दल-बदलने को लेकर भी बना नियम

Tue, 09 Dec 2025 07:16 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 09 Dec 2025 07:16 AM IST
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार रात एक अहम बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। इसके बाद शिवसेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दोनों दलों, भाजपा और शिवसेना, के बीच आगामी सभी नगर निगम चुनाव महाराष्ट्र में गठबंधन के तौर पर लड़ने पर सहमति बन गई है। 

विज्ञापन
Mahayuti to fight Maharashtra civic polls together after Fadnavis-Shinde hold key meeting
सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (दाएं से बाएं) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच बीती रात बंद कमरे में चर्चा हुई। इस दौरान राज्य मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण भी मौजूद थे। इस बैठक को लेकर शिवसेना ने बताया कि दोनों दलों के नेताओं के बीच मुंबई और ठाणे समेत पूरे महाराष्ट्र में महायुति के रूप में मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA: 'देशवासियों को सस्ती दरों पर ऊर्जा देना सरकार की प्राथमिकता', रूस से आपूर्ति पर विदेश मंत्रालय की दो टूक
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के दल बदल पर रोक
इस बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें भाजपा और शिवसेना के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब एक-दूसरे की पार्टी में नहीं जा सकेंगे। यह कदम दोनों दलों के बीच होने वाले संभावित तनाव को रोकने और एकजुटता बनाए रखने के लिए माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होंगी सीटों पर बातचीत
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में स्थानीय स्तर पर सीटों पर चर्चा शुरू होगी। हर नगर निगम के हिसाब से सीटों का बंटवारा, उम्मीदवारों का चयन और चुनावी रणनीति तय की जाएगी।


मुख्य मुकाबला महायुति बनाम महा विकास आघाड़ी
राज्य में होने वाले इन स्थानीय चुनावों में सीधा मुकाबला दो बड़े गठबंधनों के बीच होने की संभावना है। सत्ता पक्ष महायुति में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजीत पवार गुट) शामिल है। वहीं विपक्षी महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल है। इन चुनावों को माना जा रहा है कि यह सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि राजनीतिक शक्ति और जनसमर्थन की परीक्षा होंगे, खासतौर पर मुंबई और ठाणे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में।

यह भी पढ़ें - India-Israel Ties: फसल सुरक्षा तकनीक व व्यवसाय पर काम करेंगे भारत-इस्राइल, शुरू की नई कंपनी

भाजपा-शिवसेना के बैठक के मायने क्या?
बता दें कि राज्य में लंबे समय से नगर निगम चुनाव टल रहे थे। भाजपा और शिंदे की संयुक्त रणनीति दोनों दलों की मजबूती दिखाने का प्रयास मानी जा रही है। विपक्ष भी जोर-शोर से तैयारी में है, इसलिए मुकाबला कड़ा रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed