फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahayuti to contest local body elections together: Fadnavis

Maharashtra: CM फडणवीस बोले- गठबंधन में लड़ेंगे स्थानीय चुनाव; संजय राउत ने कहा- हमने शुरू कर दी है तैयारी

Wed, 11 Jun 2025 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति गठबंधन मिलकर नगर निकाय चुनाव लड़ेगा और जहां सहमति नहीं बनेगी वहां मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
Mahayuti to contest local body elections together: Fadnavis
संजय राउत, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन आगामी नगर निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जहां सीटों को लेकर समझौता नहीं हो पाएगा, वहां मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। राज्य में कई नगर निगमों और अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव पिछले तीन साल से लंबित हैं, जिनमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव भी शामिल है।

विज्ञापन


फडणवीस ने अकोला में सिंचाई और बिजली परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े फैसले लेने के लिए राज्य भाजपा अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और चुनाव समिति को अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा, हमने यह तय किया है कि हम गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। जहां समझौता नहीं होगा, वहां मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'निगरानी क्षमता बढ़ा रहा भारत, लेकिन तेजी से बदलते खतरे समझने होंगे', CISC एयर मार्शल दीक्षित का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


महायुति में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी शामिल हैं। जब उनसे प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू के भूख हड़ताल पर सवाल पूछा गया, तो फडणवीस ने कहा कि जिले के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उनसे बातचीत करेंगे। कडू किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राकांपा (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले से उनके पिता शरद पवार की तबियत के बारे में पूछताछ की। इस पर फडणवीस ने कहा, राजनीति में मानवता और संवेदनशीलता होती है। हम वैचारिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं। उन्होंने कहा कि यही तो एक मजबूत लोकतंत्र की निशानी होती है। सुले उन प्रतिनिधिमंडलों में शामिल थीं, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान समर्थिक आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए विदेश दौरे पर गई थीं। 

फडणवीस ने कहा कि भले ही राजनीति में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन राज्य सरकार स्थिर है और महायुति के तीनों घटक दल एक साथ बने रहेंगे। बाद में शहर में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय निकाय चुनाव में भी महायुति को वैसा ही समर्थन दें, जैसा उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनावों में दिया था। फडणवीस ने कहा कि वेनगंगा नदी जोड़ों परियोजना से 10 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के दायरे में लाया जाएगा और यह बुलढाणा जिले को भी कवर करेगी।


ये भी पढ़ें: बंगलूरू भगदड़: CM बोले- विधानसभा में सरकार ने नहीं आयोजित किया था सम्मान समारोह, राज्यपाल को मैंने बुलाया था

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने मेटा कंपनी के साथ एक समझौता किया है, जिससे लोग व्हाट्सएप के जरिए आवेदन कर सकेंगे और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। फडणवीस ने 2,588 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की नींव रखी और कुछ का लोकार्पण किया। 

मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में निकाय चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के भीतर इस बात पर चर्चा हो रही है कि चुनाव गठबंधन में लड़ें या अकेले। राउत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख (यूबीटी) ने स्थानीय नेताओं को कहा है कि वे यह समीक्षा करें कि कहां गठबंधन में चुनाव लड़ा जा सकता है और कहां नहीं। जहां संभव नहीं है, वहां हम स्वतंत्र रूप से लड़ सकते हैं या नहीं, इसका निर्णय पार्टी प्रमुख लेंगे। मुंबई चुनाव को लेकर भी अंतिम निर्णय वही लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed