फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mahatma gandhi 148th Jayanti pm modi ram nath kovind manmohan singh reaches rajghat to pay tribute

महात्मा गांधी की 148वीं जयंती, पीएम ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति भी गए राजघाट

Mon, 02 Oct 2017 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi 148th Jayanti pm modi ram nath kovind manmohan singh reaches rajghat to pay tribute
पीएम मोदी - फोटो : ANI
महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजघाट पहुंचे पीएम मोदी के साथ उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी थे। मोदी ने इससे पहले ट्वीट करके भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: जानिए, नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर कब खींची गई थी
विज्ञापन


मोदी ने गांधी के लिए लिखा था कि उनके विचारों ने दुनिया के लाखों लोगों को प्रेरित किया। मोदी ने दोनों से जुड़ा एक-एक वीडियो भी शेयर किया था। लाल बहादुर शास्त्री के लिए मोदी ने लिखा कि उन्होंने किसानों, जवानों को नई प्रेरणा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को श्रद्धांजलि दी। मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजघाट पहुंचे थे। वह विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने भी गए थे।राजघाट के पार्किंग एरिया में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई गई है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मूर्ति का अनावरण किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर राम नाईक ने लखनऊ में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed