{"_id":"63e380fd0c10157cf8051342","slug":"maharastra-ncp-legislator-accuses-palghar-collector-of-misbehaviour-asks-police-to-book-him-under-sc-st-act-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCP: एनसीपी विधायक ने पालघर कलेक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCP: एनसीपी विधायक ने पालघर कलेक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग
Wed, 08 Feb 2023 04:31 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 04:31 PM IST
सार
भुसारा पालघर जिले की आदिवासी बहुल विक्रमगढ़ विधानसभा सीट(एसटी) से प्रतिनिधित्व करते हैं।कोलाबा के सहायक पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में विधायक ने कहा कि उन्हें राज्य स्तर पर आदिवासी योजनाओं पर चर्चा के लिए बैठक में बुलाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक ने पालघर कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ एससी\एसटी के तहत मामला दर्ज कराने की मांग करते हुए एक तहरीर पुलिस को सौंपी हैं।
विधायक सुनील भुसारा ने बुधवार को पुलिस को बताया कि पालघर के कलेक्टर गोविंद बोडके ने सोमवार को हुई एक बैठक के दौरान उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। भुसारा मुंबई के पालघर जिले की आदिवासी बहुल विक्रमगढ़ विधानसभा क्षेत्र (एसटी) का प्रतिनिधित्व करते हैं। कोलाबा के सहायक पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक ने कहा कि उन्हें राज्य स्तर पर आदिवासी योजनाओं पर चर्चा के लिए बैठक में बुलाया गया था।
भुसारा ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया कि धन के उपयोग और योजनाओं के अन्य पहलुओं को समझने के लिए पहले जिलेवार समीक्षा होनी चाहिए। विधायक के पत्र में कहा गया है कि समीक्षा से उन्हें बेहतर तैयारी करने और सुझाव मिल सकता था। भुसारा ने पत्र में लिखा, इसी को लेकर पालघर के जिला कलेक्टर गोविंद बोडके ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। विधायक ने पुलिस से कलेक्टर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।