फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharasthra News: Minister Anil Parab will not appear before ED today, to be questioned in money laundering case

Maharasthra News: मंत्री अनिल परब आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होनी है पूछताछ  

Wed, 15 Jun 2022 12:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 15 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

पेश नहीं हो पाने को लेकर परब के वकील ईडी को सूचना देंगे। परब ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुंबई से बाहर हैं। 

विज्ञापन
Maharasthra News: Minister Anil Parab will not appear before ED today, to be questioned in money laundering case
महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने आज पूछताछ के लिए ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे। वह मुंबई से बाहर हैं। 
विज्ञापन

परब ने बताया कि उनके वकील पेश नहीं हो पाने को लेकर सूचना ईडी को देंगे। परब ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुंबई से बाहर हैं। यह मामला महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के दापोली इलाके के एक रिजॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र के प्रावधानों के कथित उल्लंघन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है। ईडी ने राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब को 15 जून को मुंबई में पूछताछ के लिए तलब किया था। ईडी ने परब को भेजे समन में कहा था कि वह मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत उनसे  पूछताछ कर बयान दर्ज करना चाहती है। 

ईडी ने पिछले माह मारे थे छापे
ईडी ने मई में परब और उनसे कथित तौर पर जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। उनके और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक नया मामला दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। 57 वर्षीय परब महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता और तीन बार के विधान परिषद सदस्य हैं। 

विज्ञापन


किरीट सोमैया ने की थी शिकायत
दापोली में परब द्वारा बनाए गए अवैध रिजॉर्ट को लेकर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने अधिकारियों से कई शिकायतें की थीं। मार्च में आयकर विभाग ने इस सिलसिले में छापेमारी की थी। विभाग को कुछ कागजात मिले थे। इसके मुताबिक परब ने दापोली में 2017 में एक करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी। इसके बाद 2019 में रजिस्टर हुई जमीन 2020 में 1.10 करोड़ रुपये में सदानंद कदम को बेच दी गई थी। जबकि आयकर का अनुमान है कि रिजॉर्ट बनाने में 6 करोड़ खर्च हुए थे। ईडी शिवसेना के सदानंद कदम और संजय कदम से भी पूछताछ कर चुकी है। कदम शिवसेना के पूर्व सांसद रामदास कदम के भाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed