फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Youth married for the third time police registered a case Latest News Update

महाराष्ट्र: युवक ने धोखे से रचाई तीसरी शादी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 23 Sep 2021 10:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Sep 2021 10:37 PM IST
सार

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मुंब्रा में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। सुनील पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 495 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Youth married for the third time police registered a case Latest News Update
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महाराष्ट्र में पुलिस ने तीन शादी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर महिला के साथ धोखे से शादी करने का आरोप है। बता दें कि व्यक्ति ने पहले ही दो शादियां कर रखी थीं। अपनी ही दोनों ही शादियों की बात बिना बताए उसने तीसरी शादी कर ली, लेकिन जब इस शख्स की तीसरी पत्नी को उसकी असलियत पता चला, तब उसने थाने में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मुंब्रा में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। सुनील पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 495 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने बताया है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ठाणे के दीवा में सुनील संग शादी की थी, लेकिन उन्हें जब यह पता चला कि सुनील ने पहले से ही दो शादियां की हैं, तब वो यह बात जानकर हैरान रह गईं। 
विज्ञापन


महिला का दावा है कि सुनील अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। बाद में उसने उसे भगा दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। सुनील के दो बच्चे भी हैं। हालांकि, उसकी दूसरी शादी में ज्यादा दिनों तक नहीं चली। जिसके बाद उसने झूठ बोलकर उससे तीसरी शादी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed