फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra young man beaten then threw him alive in the well died in agony two arrested

Maharashtra: युवक को पीटकर अधमरा किया, फिर जिंदा कुएं में फेंका, तड़प-तड़पकर मौत; दो गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 09:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 09:10 PM IST
सार

पीठ पर पत्थर बंधा होने की वजह से प्रवीण खुद को नहीं बचा सका और कुएं में तड़प-तडप कर उसकी जान चली गई। दो दिन तक जब प्रवीण घर नहीं लौटा तो उसके चाचा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

विज्ञापन
Maharashtra young man beaten then threw him alive in the well died in agony two arrested
महाराष्ट्र में जिंदा युवक को कुएं में फेंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर उसके दो दोस्तों ने पहले बुरी तरह पीटकर अधमरा किया और फिर उसकी पीठ पर पत्थर बांधा और उसे कुएं में फेंक दिया। पुलिस को मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड्स से पता चला कि वह पैसे के लेन-देन का काम करता था। उधार वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला चंद्रपुर के पड़ोली थाना इलाके का है। मोरवा गांव निवासी प्रवीण (28 वर्षीय) ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। उसने अपने दो दोस्तों को ब्याज पर पच्चीस हजार रुपये उधार दिए थे। अवधि पूरी होने पर जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसके दोस्त रुपये लौटाने में टाल-मटोल करने लगे। आरोपी न तो ब्याज दे रहे थे, नहीं मूलधन। प्रवीण बार-बार अपने रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर प्रवीण और उसके दोस्तों के बीच मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोस्तों ने मिलकर प्रवीण की बुरी तरह से पिटाई कर दी और उसे अधमरा कर दिया। आरोपी इतने पर भी इनहीं रुपके, उन्होंने प्रवीण के हाथ-पैर बांधे। फिर उसकी पीठ पर एक बड़ा सा पत्थर बांधा और उसे कुएं में फेंककर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ पर पत्थर बंधा होने की वजह से प्रवीण खुद को नहीं बचा सका और कुएं में तड़प-तडप कर उसकी जान चली गई। दो दिन तक जब प्रवीण घर नहीं लौटा तो उसके चाचा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिना देर किए प्रवीण की तलाश शुरु की और उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया। 

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी महेश कोंडावार ने बताया कि जांच के दौरान प्रवीण की गाड़ी मिली। जिस पर खून के धब्बे थे और पास के ही स्कूल के पीछे एक कुएं के पास भी खून के धब्बे दिखे। एनडीआरएफ की टीम को कुएं में सर्च के लिए उतारा गया जिसमें पत्थर से बंधी लाश मिली। लाख की शिनाख्त प्रवीण के घरवालों से कराई और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 


पुलिस ने प्रवीण के मोबाइल रिकॉर्ड्स के जरिए दो संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जिसमें उसे पता चला कि वह ब्याज पर पैसे देने का काम करता था।  पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। उसी के तहत प्रवीण की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed