{"_id":"5fc4ef720b1213022307a551","slug":"maharashtra-woman-held-with-mephedrone-worth-over-rs-50-lakh-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मुंबई में एक महिला से 50 लाख की प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन जब्त की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मुंबई में एक महिला से 50 लाख की प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन जब्त की
Mon, 30 Nov 2020 06:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को पुलिस ने एक 26 वर्षीय महिला से 50 लाख रुपये से अधिक की प्रतिबंधित मेफेड्रोन दवा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने एक जाल बिछाया। सेल ने रविवार दोपहर में उपनगरीय कुर्ला में एलबीएस मार्ग पर महिला ड्रग पेडलर को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला से 503 ग्राम से अधिक प्रतिबंधित मेफेड्रोन दवा जब्त की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार करीब 50.30 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन