फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Why case registered against three including BJP MLC's wife? Know what has happened in the case

Maharashtra: भाजपा एमएलसी की पत्नी ने आदिवासी महिला को किया निर्वस्त्र, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 07:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

Maharashtra: बीड जिले में एक आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भाजपा एमएलसी सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता धस और दो अन्य पर संबंधित आईपीसी एवं एससी/एसटी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Why case registered against three including BJP MLC's wife? Know what has happened in the case
पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उसे निर्वस्त्र करने के आरोप में भाजपा के एक विधान पार्षद (एमएलसी) की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच बीते एक साल से जमीन विवाद चल रहा था, जिसके नतीजे में यह घटना हुई। 

विज्ञापन

15 अक्तूबर को हुई घटना, शनिवार को दर्ज हुआ मामला
आरोपियों में से एक प्राजक्ता धास भाजपा एमएलसी सुरेश धास की पत्नी हैं। घटना 15 अक्तूबर की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला शनिवार को दर्ज किया गया था। घटना का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दबाव में लगाए गए मेरी पत्नी पर फर्जी आरोप: भाजपा एमएलसी
इस बीच, सुरेश धास ने दावा किया है कि राजनीतिक दबाव के कारण उनकी पत्नी पर फर्जी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, 'महिला (चालीस वर्षीय) पर हमले के बाद मैंने ही पुलिस से शिकायत दर्ज करने को कहा था। जो कुछ हुआ उससे मेरी पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने कहा कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।

विज्ञापन

राज्य महिला आयोग ने दिया शिकायत पर कार्रवाई का निर्देश
इस मामले में अब महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने भी दखल दिया है और पुलिस को शिकायत पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शनिवार को चाकणकर ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट में कहा, "बीड में एक घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। जैसे ही मुझे इस घटना के बारे में पता चला, मैंने बीड के पुलिस उपाधीक्षक से पोन पर पूछताछ की। इस बेहद घृणित घटना को  लेकर रघु पवार, राहुल जगदाले, प्राजक्ता सुरेश धास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग तब तक आगे की कार्रवाई करेगा जब तक महिला को न्याय नहीं मिल जाता।"

हालांकि, बीड पुलिस ने दावा किया कि जब एक टीम को मौके पर भेजा गया था तो महिला ने कहा था कि वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करना चाहती है। हालांकि, बाद में उसने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उससे फिर से संपर्क किया।

जांच कर रहे उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी: पुलिस
एक अधिकारी ने कहा, वह शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई थी, लेकिन वह किसी काम के बहाने चली गईं। हालांकि, शनिवार को महिला फिर से पुलिस स्टेशन आई और आईपीसी और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत यौन उत्पीड़न की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, 'मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि हम अभी भी घटना के तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed