फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Weather Update Mumbai Pune Hit by Torrential Rain Waterlogging News in Hindi

महाराष्ट्र में आफत की बारिश: मुंबई में फिर मुसीबत बनेगा मौसम; पुणे का हाल बेहाल, कहीं सड़कें तो कहीं डूबे घर

Fri, 26 Jul 2024 09:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2024 09:17 AM IST
सार

Maharashtra Weather News in Hindi: महाराष्ट्र के तमाम हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच पुणे के लवासा इलाके में भूस्खलन हुआ है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में आज सुबह के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Maharashtra Weather Update Mumbai Pune Hit by Torrential Rain Waterlogging News in Hindi
बारिश से शहरों का खस्ताहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बारिश का कहर जारी है। मुंबई, पुणे, रायगढ़ समेत कई अन्य जगहों पर हालात बद से बदतर हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे पटरियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। राज्य की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं 10 बिंदुओं में पूरे राज्य का हाल।

  1. मुंबई में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है। कम से कम 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हवाई अड्डे पर उड़ानें बारिश से प्रभावित हुई हैं। इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों को उड़ानों में देरी की चेतावनी दी है। वहीं एयर इंडिया ने रद्द उड़ानों के लिए पूर्ण वापसी की पेशकश की।
    विज्ञापन



     
  2. हालांकि, बारिश के सामान्य होने पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने स्कूल और कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। बीएमसी से माता-पिता से अनुरोध किया है कि वे वे स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के बारे में किसी भी अन्य जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल बृहन्मुंबई नगर निगम की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन के संपर्क में रहने का आग्रह किया है।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  3. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तटीय शहर में बारिश को 'रेड अलर्ट' या भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसी को देखते हुए पुलिस ने शहरवासियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक घरों के अंदर रहने के लिए कहा है। आपात स्थिति में 100 और 112 डायल करने को कहा है। 


     
  4. महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक से आग्रह किया है कि वह राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश के मद्देनजर सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ से बचने के लिए अलमाटी बांध से और पानी छोड़े। मुंबई में गुरुवार सुबह तक 24 घंटों के दौरान शहरी क्षेत्र में 44 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 90 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को शहर में तैनात किया गया है। सेना की एयरलिफ्टिंग टीमों को भी स्टैंडबाय पर रहने के लिए कहा गया है।
     
  5. पुणे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत बिजली गिरने से हुई। वहीं, ठाणे के बारवी बांध में गिरने से दो लोग डूब गए तथा मुंबई और पालघर में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।मुंबई के सांताक्रूज में वेधशाला ने इस महीने अब तक 1,500 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की है। शहर में कल सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच 122.1 मिमी (सांताक्रूज और कोलाबा के बीच) बारिश दर्ज की गई।


     
  6. कुंडलिका और अंबा सहित राज्य की चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनके पास बसे गांवों और बस्तियों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, मीठी नदी खतरे के निशान से सिर्फ एक मीटर नीचे बह रही है। 
     
  7. मुंबई की तरह पुणे में भी शुक्रवार सुबह तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रतिक्रिया टीमों की मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। अधिकारियों ने एकता नगरी और विट्ठल नगर जैसे क्षेत्रों और कल्याणीनगर में हाउसिंग सोसाइटियों में गंभीर बाढ़ की सूचना दी है। पुणे में बिजली गायब है। 90 फीसदी मामलों में पानी से संबंधित बिजली दुर्घटनाओं से बचने के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई थी। वहीं, यहां के स्कूलों और कॉलेजों को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।


     
  8. उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर बचाव एवं राहत प्रयासों की समीक्षा की।

     
  9. पुणे से करीब 65 किलोमीटर दूर एक निजी शहर लवासा में भूस्खलन की खबर है। वीडियो में सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से बह गया है। तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।


     
  10. रायगढ़ जिले में महाड औद्योगिक विकास क्षेत्र में एक छोटी सी धारा पर बना पुल बह गया। अधिकारियों ने कहा कि पुल का निर्माण वाहनों के आवागमन के लिए नहीं किया गया था। रायगढ़ और अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed