{"_id":"6482b0880675aeba0809eae8","slug":"maharashtra-violence-asaduddin-owaisi-hit-back-bjp-devendra-fadnavis-aurangzeb-issue-know-all-about-it-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: औरंगजेब मसले में ओवैसी का फडणवीस पर पलटवार, पूछा- बताइए गोडसे और आप्टे की औलाद कौन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: औरंगजेब मसले में ओवैसी का फडणवीस पर पलटवार, पूछा- बताइए गोडसे और आप्टे की औलाद कौन?
Fri, 09 Jun 2023 10:24 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:24 AM IST
सार
कोल्हापुर में 6 जून को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। दूसरे दिन कुछ स्थानीय लोगों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया स्टेटस में लगाया था।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis and Asaduddin Owaisi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। दरअसल, देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की औलादों से जुड़ा एक बयान दिया था। अब ओवैसी ने कहा है कि औरंगजेब की औलाद... मैं नहीं जानता था कि आप इतने विशेषज्ञ हैं। तो फिर बताइए फिर कि गोडसे और आप्टे की औलाद कौन है?
क्या कहा था फडणवीस ने?
कोल्हापुर मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगजेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है, वह हम ढूंढेंगे।
6 जून को भड़की थी हिंसा
कोल्हापुर में 6 जून को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। दूसरे दिन कुछ स्थानीय लोगों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया स्टेटस में लगाया था। इसके बाद आसपास के इलाकों के राजनीतिक और सामाजिक संगठन बुधवार को प्रदर्शन करने के लिए उतर आए। इस प्रदर्शन के दौरान किसी ने भीड़ पर पथराव कर दिया। इससे स्थिति बिगड़ गई और इलाके में हिंसा फैल गई।
विज्ञापन
धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हालात
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। शहर में अधिकतर दुकानें खुलने लगी हैं। सतर्कता के लिए हर जगह पुलिस तैनात है। वहीं, हिंसा को लेकर अब तक कम से कम 51 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कोर्ट से 41 लोगों को जमानत भी मिल गई है।