फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Tribunal directs compenesation of Rs 1.49 cr to wife and children of road accident victim

MACT का आदेश: महिला और दो बच्चों को दिया जाए डेढ़ करोड़ का मुआवजा; सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत

Thu, 27 Jul 2023 12:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Jul 2023 12:05 AM IST
सार

ठाणे मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने आदेश दिया है कि मई 2018 में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और निजी बस की दुर्घटना में उसके पति की मौत के बाद महिला और उसके दो बच्चों को 1.49 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। 

विज्ञापन
Maharashtra updates Tribunal directs compenesation of Rs 1.49 cr to wife and children of road accident victim
court Order

विस्तार

ठाणे मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने आदेश दिया है कि मई 2018 में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और निजी बस की दुर्घटना में उसके पति की मौत के बाद महिला और उसके दो बच्चों को 1.49 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। एमएसीटी के सदस्य वली मोहम्मद ने नीता टूर्स एंड ट्रैवल्स और बीमाकर्ता द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दो महीने के भीतर याचिका दायर करने की तारीख से प्रति वर्ष सात फीसदी के ब्याज के साथ दावेदारों को भुगतान करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

 

यह आदेश छह जून को पारित किया गया था और इसकी प्रति बुधवार को उपलब्ध कराई गई। न्यायाधिकरण ने बीमा कंपनी को यह भी निर्देश दिया कि वह पहले मुआवजे का भुगतान करे और फिर उसे वाहन के मालिक से राशि वसूलने की स्वतंत्रता है। दावेदार शुभ्रा श्रीवास्तव (39 वर्षीय) और उनके बच्चे पुणे के हिंजेवाड़ी के रहने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारों के वकील आरसी यादव ने न्यायाधिकरण को सूचित किया कि मृतक सौरभ श्रीवास्तव (उस समय 35 वर्ष) रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड में एकीकृत एक्सेस लीड (आईएएनआई) के उप प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था। 21 मई, 2018 को पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी थी। श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चूंकि बस का मालिक मौजूद नहीं था, इसलिए न्यायाधिकरण ने एकतरफा आदेश पारित किया। 
 

विज्ञापन

बीमा कंपनी का प्रतिनिधित्व वकील पीबी नायर ने किया जिन्होंने दलील दी कि दावा राशि बहुत अधिक है और दावा सुनवाई योग्य नहीं है। आदेश में कहा गया है, 'पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दी गई राय यह मानने के लिए पर्याप्त है कि मृतक की मौत वाहन दुर्घटना में हुई है।

 एयरलाइन कंपनी के पूर्व कर्मचारी से 6 लाख रुपये की ठगी  
मुंबई स्थित एक विदेशी एयरलाइन के पूर्व कर्मचारी से ठगी का मामला सामने आया है। उसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने दावा किया है कि उसके कॉलेज के दोस्त ने शेयर बाजार में उसकी बचत को दोगुना करने का वादा करके उससे 6 लाख रुपये की ठगी की है।

वकोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर लिया है।

 मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ 
मुंबई पुलिस ने एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात महिलाओं को बचाया। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों में एक मैनेजर और दो दलाल शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए पीड़ितों में एक बांग्लादेशी महिला भी शामिल है। उसे कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये में बेच दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को ग्रांट रोड इलाके में वीपी रोड पर स्थित दो इमारतों पर छापा मारा।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें दलालों और अन्य लोगों द्वारा वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया था, जो ग्राहकों द्वारा भुगतान किए गए पैसे ले लेते थे।

महाराष्ट्र: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर से 32 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पालघर के पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को लोखंडी पाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि 30 वर्षीय पीड़िता मोहिनी मिलन पवार रविवार सुबह अपने घर में खून से लथपथ पाई गई थी। इस मामले में उसकी बहन ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पीड़िता के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गुजरात भागने वाला है। यह जानकारी मिलने के बाद, पुलिस की एक टीम बोइसर रेलवे स्टेशन पहुंची और जाल बिछाया। उस व्यक्ति को पांच घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में सीजीएसटी अधिकारी को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने नागपुर में एक सॉफ्टवेयर फर्म के मालिक से कथित तौर पर 5,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। 
एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का कार्यालय नागपुर में मेडिकल चौराहे पर है। उन्होंने अपनी फर्म का जीएसटी नंबर सत्यापित कराने के लिए सीजीएसटी में आवेदन दायर किया था। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान आरोपी निमित उर्फ अमित कुमार ने उनसे 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

इसके बाद सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से संपर्क किया। इसके बाद जाल बिछा कर आरोपी निमित उर्फ अमित कुमार को सोमवार को जीएसटी भवन स्थित अपने चैंबर में पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी निमित उर्फ अमित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने लद्दाख में त्रिशूल युद्ध स्मारक पर संग्रहालय के लिए सेना को दिए 3 करोड़ रुपये  
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को लद्दाख में त्रिशूल युद्ध स्मारक पर युद्ध संग्रहालय बनाने के लिए सेना को तीन करोड़ रुपये सौंपे। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जब शिंदे ने मुंबई में महाराष्ट्र गुजरात और गोवा क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल एचएस काहलों को चेक सौंपा, तो उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार मौजूद थे।

अधिकारी ने कहा, अक्टूबर 1962 में लद्दाख में स्थापित तीसरे इन्फैंट्री डिवीजन (त्रिशूल डिवीजन) के प्रतीक त्रिशूल के आकार में एक सभागार के साथ युद्ध संग्रहालय त्रिशूल युद्ध स्मारक के बगल में बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed