फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Update: पालघर में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; नागपुर में स्कूल शिक्षक अरेस्ट

Wed, 11 Sep 2024 05:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 30 वर्षीय महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर शोषण की वारदात सामने आई है। कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आचोले पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक शख्स ने इसी महीने 2 सितंबर को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने नाला सोपारा इलाके में अपने घर बुलाया था। घर बुलाने के बाद आरोपी ने महिला को उसी इलाके में रहने वाले दो अन्य लोगों के घर भेज दिया। महिला का आरोप है कि 26 से 35 वर्ष की आयु के तीनों लोगों ने धमकी देकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। वारदात के बारे में मुंह खोलने पर दोबारा अपराध करने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन


नागपुर में 11 बच्चों पर गंदी नजर रखने का आरोपी स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
47 वर्षीय शिक्षक पर स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। नागपुर पुलिस ने इस स्कूल शिक्षक को दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और नौ लड़कों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दो छात्राओं ने पहले सदर इलाके में स्थित स्कूल के प्रिंसिपल से शिक्षक की शिकायत की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक समिति की रिपोर्ट और प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल में शिक्षक गणित और इतिहास पढ़ाता है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने अकुर्ली ब्रिज का किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के कांदिवली में अकुर्ली ब्रिज का उद्घाटन किया। ब्रिज शुरू होने से मुंबई में रोज के ट्रैफिक जाम से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। ब्रिज के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, 'आज पूरे मुबंई के लिए एक शुभ दिन है। मैंने वादा किया था कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में हम तेज गति से पहले 100 दिनों में इस कार्य को पूरा करेंगे और लोगों को रोज के ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएंगे। मुझे बड़ा आनंद है कि समयबद्ध तरीके से महायुति की सरकार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की NDA सरकार ने मिलकर इस काम को पूरा किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीशों के नाम पर पैसे मांगने वालों के झांसे में न आएं: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को लोगों को आगाह किया कि वे न्यायाधीशों या अदालत के अधिकारियों का रूप धारण करके पैसे मांगने वाले कॉल या संदेश भेजने वाले जालसाजों के झांसे में न आएं। इस तरह के धोखाधड़ी वाले संचार पर प्रतिक्रिया देने के बजाय इसकी सूचना पुलिस को दें। 

रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि यह उच्च न्यायालय प्रशासन के ध्यान में लाया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति इस तरह के कॉल कर विभिन्न बहानों से पैसे मांग रहे हैं। कभी-कभी न्यायिक अधिकारियों के नाम पर टेक्स्ट संदेश/लिंक भेजे जाते हैं, जिसमें पैसे की मांग की जाती है। रजिस्ट्रार जनरल ने कहा, अपनी ओर से, एचसी प्रशासन ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर रहा है और पुलिस के साथ मामले भी उठा रहा है।

शिवसेना के पुणे अध्यक्ष जेवरे ने अजित पवार का कटआउट काले कपड़े से ढका
शिवसेना के पुणे जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जेवरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कटआउट को काले कपड़े से ढक दिया, क्योंकि वह उनके द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर पुणे जिले में गणेश उत्सव का आयोजन करने वाले जवारे को हिरासत में ले लिया।

जेवरे ने बारामती तालुका के भिगवन चौक में 'एकनाथ गणेश महोत्सव' का आयोजन किया है। कार्यक्रम स्थल पर सीएम एकनाथ शिंदे के साथ-साथ अजित पवार और भाजपा के एक अन्य डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बड़े कट-आउट लगाए थे। जेवरे के मुताबिक, उन्होंने महोत्सव के उद्घाटन के लिए पवार को आमंत्रित किया था।

ठाणे में निजी अस्पताल के वार्ड बॉय ने महिला मरीज से की छेड़छाड़
ठाणे जिले के भिवंडी शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही एक महिला मरीज से 24 वर्षीय एक वार्ड बॉय ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक महादो कुंभार ने मंगलवार को कहा कि अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय मेहबूब आसमोहम्मद आलम को घटना के कुछ घंटों बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, 20 साल की मरीज को पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे आरोपी महिला मरीज के वार्ड में घुसा और उसे गलत तरीके से छुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसे शादी के लिए भी प्रपोज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed