फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates thane mumbai palghar pune education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: बम की धमकी के बाद इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग; 11.58 करोड़ की ड्रग के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 11:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates thane mumbai palghar pune education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

ठाणे में एक इमारत की चौथी मंजिल पर खिड़की का एक हिस्सा आंशिक रूप से ढह गया। इससे लोहे की ग्रिल लटक गई। अधिकारियों को पास में स्थित दो घरों को अस्थायी रूप से खाली कराया। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के खारकर अली इलाके में खाली पड़े पांच मंजिला ओम सागर अपार्टमेंट में रविवार रात 10.34 बजे घटना हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि 38 साल पुरानी इस इमारत को सी1 श्रेणी (अत्यधिक खतरनाक) की इमारत के रूप में वर्गीकृत किया गया है और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते इसे तीन साल पहले खाली करा दिया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार की रात को चौथी मंजिल पर खिड़की के फ्रेम का एक हिस्सा टूट गया, जिससे उसमें लगी लोहे की ग्रिल टूट गई और खतरनाक तरीके से लटकने लगी, जिससे आसपास के निवासियों और संपत्तियों के लिए खतरा पैदा हो गया। सूचना पर नौपाड़ा-कोपरी नागरिक वार्ड समिति के अधिकारी, आपदा प्रबंधन कर्मचारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरे के चलते टूटी ग्रिल हटाने का काम सोमवार सुबह तक के लिए टाल दिया गया। पुलिस ने खतरे वाले क्षेत्र में जनता के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है।
विज्ञापन



ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके सात लोगों को बचाया गया
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पेब किले पर ट्रैकिंग करने गए सात दोस्त रविवार को रास्ता भटक गए थे। पुलिस और एक स्थानीय मदद समूह ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ये सात लोग मुंबई के पवई इलाके के थे, जिसमें कुछ लड़कियां भी शामिल थीं। वे नरेल के पास स्थित पेब किले पर ट्रैकिंग करने गए थे, जो मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। जब वे जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तो अचानक वे रास्ता भटक गए। कई घंटों तक वे अपने रास्ते को नहीं ढूंढ पाए। एक सदस्य ने पुलिस से मदद मांगी। फिर पुलिस और एक स्थानीय बचाव दल ने उन्हें खोजकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

पुणे: रामनवमी पर शोभा यात्रा में आग उगलने का स्टंट करने समय युवक का चेहरा जला
पुणे के पास तलेगांव दाभाड़े कस्बे में रविवार को राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान एक 20 वर्षीय युवक का चेहरा जल गया। दरअसल, युवक शोभायात्रा में मल्लखंब प्रदर्शन के दौरान आग उगलने का स्टंट कर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।  

घटना शाम के समय राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई, जब युवक ने आग उगलने का स्टंट किया और उसका चेहरा जल गया। एक वायरल वीडियो में युवक के चेहरे पर आग लगते हुए दिखाया गया है। तलेगांव दाभाड़े थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'उसे चेहरे पर चोटें आई हैं और वह अभी अस्पताल में इलाज करा रहा है।'

पुणे: दो मंजिला घर में लगी आग; कोई घायल नहीं 
पुणे के नाना पेठ इलाके में रविवार शाम को एक दो मंजिला घर में आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने बताया।

अधिकारी ने बताया कि यह आग पुराने लकड़ी के बने घर में लगी, जो इलाके के एक मंदिर के पास स्थित है। आग लगनी सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई। उन्होंने बताया कि आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, जिसके बाद पांच और दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। घर लंबे समय से खाली था। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

महाराष्ट्र : शादी में खाना खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक गांव में शादी में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। प्रभावित लोगों का गोरेगांव तहसील के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गोरेगांव के ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके पटले ने बताया कि शनिवार शाम को ग्रामीण अपने बच्चों के साथ पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य की हालत स्थिर है।  

मालेगांव धमाका : सुनवाई करने वाले न्यायाधीश का तबादला
मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कर रही विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश जस्टिस एके लाहोटी का नासिक तबादला कर दिया गया है। उम्मीद थी कि जस्टिस लाहोटी जल्द ही इस मामले में फैसला सुरक्षित रखने वाले थे। पीड़ितों का कहना है कि जस्टिस लाहोटी के तबादले से न्याय में देरी होने की आशंका है। पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता शाहिद नदीम ने कहा, हम हाईकोर्ट में आवेदन दायर करने पर विचार कर रहे हैं। हमने पहले मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र प्रस्तुत किया था जिसमें निर्णय पारित होने तक उनके (न्यायाधीश के) कार्यकाल को बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

जस्टिस लाहोटी 17 साल पुराने मामले में जारी सुनवाई के दौरान स्थानांतरित पांचवें जज हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की तरफ से जारी स्थानांतरण आदेश 9 जून से लागू होगा। आदेश में उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरण आदेश के तहत आने वाले न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे उन सभी मामलों में निर्णय लेकर उनका निपटारा कर दें जिनकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि पिछली सुनवाई में जस्टिस लाहोटी ने अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष को 15 अप्रैल तक शेष दलीलें पूरी करने का निर्देश दिया था। उम्मीद थी कि मामले में अगले दिन निर्णय सुरक्षित रखा जाएगा।

महाराष्ट्र: 11.58 करोड़ की ड्रग के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को 11.58 करोड़ रुपये की ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पालघर में जब्त की गई करीब 23 किलो ड्रग की यह सबसे बड़ी खेप है।एसीपी (क्राइम) मंडन बल्लाल ने बताया कि वसई पूर्व की एक हाउसिंग सोसाइटी से 5 अप्रैल को गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्टर ओडिचिम्मा ओनुवाला उर्फ डाइके रेमंड (37) के रूप में हुई है। उसके पास से 48 ग्राम कोकीन और 22.865 किलोग्राम मेथाडोन बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 11.58 करोड़ रुपये है। लंबे समय से ड्रग तस्करी में सक्रिय नाइजीरियाई नागरिक विक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

बम की धमकी के बाद इंडिगो के विमान ने की आपातकालीन लैंडिंग
जयपुर से मुंबई आ रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी के कारण पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। सूत्रों ने बताया कि विमान रात करीब 8.50 बजे सुरक्षित तरीके से उतरा और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को फिलहाल एक दूरदराज के बे में पार्क किया गया है। विमान में सवार लोगों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। 

एक सूत्र ने बताया, "बम की धमकी के कारण 7 अप्रैल को जयपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 5324 के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था।" सूत्र ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि विमान के एक शौचालय में बम की धमकी का नोट मिला था, जिसके बाद विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed