फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: छात्रा की पिटाई करने वाली शिक्षिका पर केस; दंगों के आरोपी के परिजनों ने तोड़फोड़ का किया विरोध

Tue, 25 Mar 2025 06:36 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 25 Mar 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई पुलिस ने 5वीं कक्षा की छात्रा की पिटाई करने पर शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 21 मार्च को चेंबूर इलाके के एक स्कूल में हुई। शिक्षिका ने क्लास में बात करने का हवाला देते हुए छात्रा की कलाई, पीठ और कमर पर बेंत से प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद, छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत की, जिसमें दावा किया गया कि छात्रा केवल पीछे देख रही थी। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


दंगों के आरोपी के परिजनों ने तोड़फोड़ का किया विरोध 
नागपुर में 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी यूसुफ शेख के घर की बालकनी को सोमवार को नगर निगम ने गिराना शुरू कर दिया, जिसका परिजनों ने विरोध किया। आरोपी के भाई अयाज शेख ने दावा किया कि घर कानूनी रूप से बना है। परिवार के पास सभी तरह की अनुमति है और इमारत के दस्तावेज भी हैं। अयाज ने आरोप लगाया कि नगर निगम की कार्रवाई बदले की भावना से की गई, जो अनधिकृत है। सांप्रदायिक हिंसा के कथित मास्टरमाइंड यूसुफ शेख और फहीम खान की याचिकाओं के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन

मुंबई : आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, सुरक्षागार्ड की मौत
मुंबई के विद्याविहार इलाके में 13 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक सुरक्षागार्ड की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया। घायल सुरक्षागार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नैथानी रोड पर स्थित तक्षशिला को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में सोमवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे आग लगी। 15 से 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो सुरक्षागार्ड गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें राजावाडी अस्पताल ले जाया गया जहां इनमें से उदय गंगन (43) को मृत घोषित कर दिया गया।

छत्रपति शिवाजी पर टिप्पणी, पत्रकार प्रशांत कोरटकर गिरफ्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर नागपुर के पत्रकार प्रशांत कोरटकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कोरटकर को तेलंगाना से हिरासत में लिया गया। पुलिस की एक टीम उन्हें कोल्हापुर लेकर आ रही है। कोरटकर पर कोल्हापुर के इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को धमकाने का भी आरोप है। दोनों के बीच बीतचीत का ऑडियो सामने आने के बाद पत्रकार के खिलाफ 26 फरवरी को केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे के परिसर में घुसा मगरमच्छ, दहशत
आईआईटी बॉम्बे के पवई परिसर में रविवार की रात एक विशाल मगरमच्छ घुस आया। इससे वहां दहशत फैल गई। वायरल वीडियो में मगरमच्छ को सड़क किनारे आराम फरमाते देखा गया। एक पशु बचाव कार्यकर्ता ने बताया कि लगता है कि मगरमच्छ पवई झील से निकल कर यहां आ गया। यह एक दुर्लभ घटना है क्योंकि आमतौर पर वे झील में ही रहते हैं और मानव बस्तियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचते हैं। बाद में वह खुद ही रेंगते हुए झील में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed