फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: बीड में शिक्षक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में प्रताड़ना के लगाए आरोप

Sun, 16 Mar 2025 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Mar 2025 03:20 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की जज न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले कम से कम 30 फीसदी विधि अधिकारी महिलाएं होनी चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अदालतों में पीठ पर अधिक विविधता लाने के लिए सक्षम महिला अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट में बतौर जज पदोन्नत करने का आह्वान किया। जस्टिस नागरत्ना ने पूछा, यदि 45 वर्ष से कम आयु के पुरुष वकीलों को हाईकोर्ट में नियुक्त किया जा सकता है, तो सक्षम महिला समकक्षों को क्यों नहीं? उन्होंने कहा, सफलता का कोई ऐसा गुण नहीं है जो केवल पुरुषों में हो और महिलाओं में न हो।
विज्ञापन


इंडिया बैंक में 122 करोड़ के गबन में ठेकेदार गिरफ्तार
न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ के गबन के मामले में मुंबई पुलिस ने वडोदरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सिविल कॉन्ट्रैक्टर कपिल देधिया को शुक्रवार को गुजरात में पकड़कर ामुंबई लाया गया, जहां कोर्ट ने उसे 19 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, गबन की गई रकम में से 12 करोड़ देधिया के खाते में जमा किए गए थे।
विज्ञापन

बीड में शिक्षक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में प्रताड़ना के लगाए आरोप

महाराष्ट्र के बीड में एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। शिक्षक ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में छह लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान धनंजय नागरगोजे के रूप में हुई है, जो बीड में केलगांव इलाके में एक स्कूल में अध्यापक थे। शनिवार को धनंजय ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में धनंजय ने स्कूल से जुड़े छह लोगों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अभी पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं की है। 

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक धोखाधड़ी में छठे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन में वांछित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने से फरार चल रहे अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर (62) ने रविवार सुबह दक्षिण मुंबई स्थित आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 18 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अरुणाचलम पर आरोप है कि उसने गबन के मुख्य आरोपी हितेश मेहता से करीब 30 करोड़ हासिल किए थे। मेहता कोऑपरेटिव बैंक का पूर्व प्रबंधक और अकाउंट्स का प्रमुख था। शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने सिविल ठेकेदार कपिल डेढिया को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया था। वह 19 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन

मुंबई हवाई अड्डे पर 3.67 करोड़ का सोना जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर अलग-अलग कार्रवाई में 3.67 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया और तस्करी के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इनमें से तीन आरोपी हवाई अड्डे पर स्थित दुकानों में काम कर सोने की तस्करी में मदद कर रहे थे।

एक बयान में कहा गया कि अधिकारियों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को यह कार्रवाई की। इस दौरान हवाई अड्डे पर काम करने वाले प्रदीप पवार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट में छुपाए गए सोने के पैकेट बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि यह सोना उसे यात्रियों से मिला था।

अधिकारियों के मुताबिक, पवार को यह सोना मोहम्मद इमरान नागौरी नामक व्यक्ति को सौंपना था। नागौरी को हिरासत में लेने के बाद उसने अंशु गुप्ता का नाम लिया।

गुप्ता हवाई अड्डे में स्थित एक रेस्तरां में कार्यरत थी और उसने यात्रियों से मिले चार सोने के पाउच नागौरी को दिए थे। इसके बाद विभाग ने गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसे तस्करी के लिए कमीशन मिलता था।

महाराष्ट्र: शिवाजी की जन्मस्थली शिवनेरी किले पर मधुमक्खियों का हमला, 60 घायल
महाराष्ट्र के पुणे स्थित ऐतिहासिक शिवनेरी किले पर रविवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 60 लोग घायल हो गए। जुन्नार तहसील के वन अधिकारी प्रदीप चव्हाण ने बताया कि 50 घायलों को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की हालत स्थिर है। चव्हाण के मुताबिक, किले पर स्थित शिवाई मंदिर के पास कुछ युवाओं ने मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर फेंक दिए, जिससे नाराज मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया। शिवनेरी किला छत्रपती शिवाजी महाराज की जन्मस्थली है और यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक आते हैं।

इससे पहले, 19 फरवरी को शिवाजी जयंती समारोह के दौरान भी मधुमक्खियों के हमले में 10 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने किले पर सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ाने का आश्वासन दिया है। वन विभाग ने पर्यटकों को छत्तों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed