फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत; नासिक में अवैध कॉल सेंटर से 7 गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 12:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:49 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 11 मंजिला इमारत में रविवार सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लगी। जिसके बाद आनन-फानन में आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि आग फैल नही पाई। हालांकि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


मृतक महिलाओं की पहचान सबीला खातून शेख (42) और साजिया आलम शेख (30) के रूप में हुई है,। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



अश्विन नगर में पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत 7 लोगों को बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। इसके अलावा 12 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, एक सर्वर और 47,600 रुपये की नकदी जब्त की है। आरोपियों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।  पुलिस को कॉल सेंटर के बारे में 28 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक बंगले से संचालित हो रहे कॉल सेंटर पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को कंप्यूटर वायरस के बारे में फर्जी सूचनाएं भेजते थे। इस दौरान वे खुद को अधिकृत सॉफ्टवेयर फर्मों के कर्मचारी के रूप में पेश करते थे। इसके बाद आरोपी उन्हें सुधार के लिए भुगतान के लिए गिफ्ट वाउचर खरीदने के लिए कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने भिखारियों से की किसानों की तुलना
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के किसान फसल बीमा योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। माणिकराव ने कहा कि भिखारी भी एक रुपये नहीं लेता, लेकिन हमारी सरकार एक रुपये में किसानों को फसल बीमा का लाभ दे रही है। विपक्ष ने कृषि मंत्री के इस बयान को किसान विरोधी करार दिया। कृषि मंत्री के बयान पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता पटोले ने कहा कि माणिकराव ने किसानों को भिखारी कहकर हद पार कर दी है। उनका यह बयान सत्ता के अहंकार को दर्शाता है।

सुशांत मौत मामला : बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई 19 को
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर दायर जनहित याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 19 फरवरी को सुनवाई होगी। याचिका में राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की  रहस्यमय हालात में मौत के सिलसिले में शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी और पूछताछ की मांग की गई है। वहीं, राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा कि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि सही और जल्द फैसला आएगा।

बुजुर्ग महिला से घूस लेने पर एसआरए के तीन सर्वेक्षक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पूर्वी उपनगर में झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) के तीन निजी सर्वेक्षकों को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला की झोपड़ी को सर्वे में शामिल करने के एवज में घूस मांगी थी। महिला के पोते ने बताया कि आरोपियों ने कुल एक लाख रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत उसने एसीबी में की थी। 

ठाणे: कोर्ट ने अपहरण-दुष्कर्म मामले के आरोपी को किया बरी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 17 साल पुराने अपहरण और दुष्कर्म मामले के आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले में हुई देरी और बदलती परिस्थितियों के कारण आरोपी को राहत दी गई, क्योंकि उसने पीड़िता से शादी कर ली थी। 

सत्र न्यायालय ने सिद्धिक सिराजुल रहीमान शेख (39 वर्षीय) को 2008 में भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए (अपहरण) और 376 (दुष्कर्म) के तहत दर्ज मामले से बरी कर दिया। अदालत का आदेश 13 फरवरी को पारित किया गया था, जिसकी प्रति रविवार को उपलब्ध कराई गई। 

मुंबई: शिक्षक ने अटल सेतु से कूदकर की आत्महत्या, लोन एप एजेंट कर रहे थे परेशान
दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से कूदकर एक 50 वर्षीय शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। मृतक महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग के रहने वाले थे। घटना शुक्रवार सुबह की है। परिवार ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ने पिछले महीने कुछ कर्ज चुकाने के लिए एक इंस्टेंट लोन एप के जरिए पैसे उधार लिए थे। 12,000 रुपये का बकाया चुकाना बाकी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह भुगतान करने में असमर्थ था, तो लोन एप कंपनी के रिकवरी एजेंट पिछले एक हफ्ते से उसे फोन कर रहे थे और उसे शर्मिंदा करने की धमकी दे रहे थे। परिवार ने पुलिस को बताया कि रिकवरी एजेंटों ने शिक्षक की कुछ तस्वीरों को एडिट करके उनके जानने वालों के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि शव अगले दिन न्हावा क्रीक के पास मिला, जो उस स्थान से लगभग 12 किलोमीटर दूर है, जहां उसने पुल से छलांग लगाई थी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है।

अजित पवार बोले- बिना काम के बिल जमा कर पैसे ले रहे ठेकेदार, कार्रवाई की दी चेतावनी
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार बिना काम किए बिल जमा कर पैसे ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रथाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अजित पवार ने यह बयान शनिवार को जालना जिले का परतूर में दिया, जहां कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेश जेठलिया उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हुए। 

पवार ने कहा कि सरकार बड़े पैमाने पर पैसे खर्च करती है, लेकिन विकास कार्यों की गुणवत्ता निचले स्तर की रहती हैं। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि अगर वे काम किए बिना पैसे लेते रहे, तो उन्हें उनकी पार्टी में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। पवार ने सरकारी अधिकारियों से अपील की कि वे ईमानदारी से अपना काम करें। उन्होंने कहा कि जब सरकार कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, तो फिर गुणवत्ता वाले काम क्यों नहीं हो रहे हैं। 
 

मुंबई : अंधेरी स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरे यात्री को पुलिसकर्मी ने बचाया
मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करते समय गिर पड़े यात्री की जान एक सतर्क रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवान ने बचाई। यात्री की पहचान अंधेरी के सेवन बंगलोज निवासी राजेंद्र मंगीलाल (40) के रूप में हुई है। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर तब हुई। उस समय लोकशक्ति एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी।

रेलवे अधिकारी के अनुसार, यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म पर गिर गया। इस दौरान वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। आरपीएफ के सहायक सब-इंस्पेक्टर पाहुप सिंह उस समय ड्यूटी पर थे। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच और यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मंगीलाल ने बताया कि वह लोकशक्ति एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, वह स्टेशन पर देरी से पहुंचे थे। उन्हें ट्रेन से अहमदाबाद पहुंचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed