फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra News: ठाणे में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात; मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला

Sat, 08 Feb 2025 10:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 08 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
नवी मुंबई में स्कूल की पांचवीं मंजिल से कूदकर नौवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस कथित आत्महत्या के मामले में एनआरआई थाना पुलिस ने बताया कि घटना अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूल में कक्षाओं के शुरू होने से ठीक पहले सुबह करीब सात बजे हुई। छात्र ने स्कूल के पास से गुरने वाली नदी में छलांग लगा दी। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त मयूर भुजबल ने कहा कि घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के अलावा स्कूल में सहपाठियों और शिक्षकों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 6 मार्च को अगली सुनवाई
उद्योगपति अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, केनरा बैंक ने अंबानी के ऋण खाते को धोखाधड़ी वाला बताया था। बैंक के इस आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने यह फैसला सुनाया। बैंक के 8 नवंबर, 2024 के आदेश के खिलाफ अपनी दलीलों में अंबानी ने कहा कि बैंक ने उनके ऋण खाते को धोखाधड़ी वाला घोषित करने से पहले उनकी बात नहीं सुनी। उच्च न्यायालय ने इस मामले पर भारतीय रिजर्व बैंक से भी जवाब मांगा है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सवाल किया कि आरबीआई खातों को अवैध घोषित करने से पहले उधारकर्ताओं की सुनवाई करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं करने वाले बैंकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा। पीठ ने कहा, आरबीआई को बैंकों के खिलाफ कुछ कार्रवाई करने की जरूरत है क्योंकि ऐसा बार-बार हो रहा है।  मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को तय की है।
विज्ञापन

जीबीएस संक्रमण बढ़ने से गहराई चिंता, सरकार बोली स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनेगा
महाराष्ट्र सरकार गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित मरीजों की सख्या को लेकर चिंतित है।  स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनाने का फैसला लिया है। अबितकर ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी। पुणे नगर निगम, राज्य स्वास्थ्य विभाग आदि ने जीबीएस मामलों को नियंत्रित करने के लिए बहुत मेहनत की है। यह पुष्टि हो चुकी है कि गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) का प्रकोप जलजनित बैक्टीरिया के कारण फैला था, इसलिए जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस शिवाजी महाराज के बारे में राहुल सोलापुरकर की टिप्पणी की जांच करेगी: अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि पुणे पुलिस को अभिनेता राहुल सोलापुरकर की छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की शिकायत मिली है, और पुलिस इसकी जांच करेगी। सोलापुरकर, जिन्होंने कई मराठी फिल्मों में काम किया है, ने एक पॉडकास्ट में कहा कि 17वीं सदी के मराठा योद्धा शिवाजी महाराज मुगल बादशाह औरंगजेब के अधिकारियों को रिश्वत देकर आगरा किले से भागे थे, न कि मिठाई की टोकरी में छिपकर, जैसा कि आमतौर पर बताया जाता है। राज्य के कुछ संगठनों ने 'रिश्वत' शब्द पर आपत्ति जताई और इसे अपमानजनक माना। पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे बयानों से बचना चाहिए। पुलिस टिप्पणियों की पुष्टि करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

उद्धव ने एकनाथ शिंदे को सांसदों को अपने पाले में लाने की चुनौती दी
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती दी कि वे उनके सांसदों को अपने पाले में लाएं। यह बयान तब आया जब कुछ सांसदों ने यह दावा खारिज किया कि वे विपक्षी पार्टी छोड़ देंगे। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने शुक्रवार को कहा कि कई शिवसेना (यूबीटी) के नेता शिंदे की पार्टी से संपर्क में हैं और वे धीरे-धीरे पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'लोगों को एहसास हो गया है कि शिंदे का नेतृत्व शिवसेना (यूबीटी) से बेहतर है।' सामंत ने यह भी कहा कि शिंदे ने जो काम किया है, उसके कारण लोगों का उनकी पार्टी की ओर रुझान बढ़ रहा है। जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या शिवसेना (यूबीटी) के सांसद उनकी पार्टी में शामिल होंगे, तो शिंदे ने कहा, "मैं काम को महत्व देता हूं। कोई राजनीतिक मतलब न निकालें।' इस पर उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा, 'मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को बिना पुलिस या सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किए लाएं।' 

मुंब्रा में एक व्यक्ति का शव मिला
ठाणे जिले के मुंब्रा में शुक्रवार शाम को रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि मृतक की पहचान मुंबई के वडाला निवासी हैप्पी सुनील कुमार सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ठाणे में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के लिए एक व्यक्ति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश डीएस देशमुख ने शुक्रवार को आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपों का दोषी पाया। ठाणे शहर के निवासी व्यक्ति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई और उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। न्यायाधीश ने यह भी निर्देश दिया कि जुर्माना पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिया जाए और लड़की को अतिरिक्त मुआवजे के भुगतान के लिए मामले को डीएलएसए को भेज दिया। विशेष सरकारी वकील संध्या एच म्हात्रे ने अदालत को सूचित किया कि लड़की और उसकी विधवा मां अपने नाना-नानी के पास रहने चली गईं, जहां आरोपी, जो उनका एक रिश्तेदार है, भी रहता था।

ठाणे में नाबालिग लड़की के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे पुलिस ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को हुए हमले के सिलसिले में शुक्रवार को 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, लड़की बुधवार रात को अपनी बड़ी बहन से झगड़कर घर से बाहर निकली और शहर में एक झील के किनारे जाकर बैठ गई। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने लड़की से संपर्क किया और उसे अपने घर बुलाया, जहां उसने उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 65, 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना), 137 (2) (अपहरण) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

ठाणे में नाबालिग लड़की की शादी के लिए पांच लोगों पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग लड़की की शादी करने में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दूल्हे, उसके माता-पिता और लड़की के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की की शादी 21 जनवरी को कल्याण के रेतीबंदर इलाके में एक बंगले में आयोजित समारोह में हुई थी। लड़की इस महीने की शुरुआत में गर्भवती पाई गई थी। अधिकारी ने कहा कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।
 

ठाणे: अस्पताल में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला; 3 पर केस दर्ज
ठाणे पुलिस ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक निजी अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने 24 वर्षीय डॉक्टर पर हमला किया। एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर चितलसर पुलिस ने 5 फरवरी की दोपहर को हुए हमले में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित डॉ. नितिन अनिल तिवारी 30 वर्षीय महिला का इलाज कर रहे थे, जिसकी बाद में मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए मरीज के परिजनों ने मेडिकल टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने डॉक्टर को गाली दी और धमकाया। उनमें से एक ने स्टील की कुर्सी से उन्हें घायल कर दिया।

ठाणे में मजदूर ने की सहकर्मी की हत्या, गिरफ्तार
ठाणे के डोंबिवली में भोजन गिरने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने अपने सहकर्मी की सिर पर बांस से वार करके हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी मजदूर जयसन मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपने साथी गौरव जगत की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर ओडिशा के रहने वाले हैं। गुरुवार शाम को दोनों मजदूरों के बीच खाने को लेकर बहस हो गई। रात में जब जगत सो रहा था तो मांझी ने बांस से उसके सिर पर वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के 19 बंधुआ मजदूर मुक्त कराए 
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 19 बंधुआ मजदूरों को उनके 15 बच्चों के साथ मुक्त कराया है। आरोपी मजदूरों से गन्ने खेतों में जबरन मजदूरी करवा रहे थे। पुलिस ने बताया कि श्रम विभाग की शिकायत पर कार्रवाई की गई। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के 11 पुरुष और आठ महिलाएं तथा बच्चे यहां वाशी तहसील के कोठावाले पिंपलगांव गांव में 45 दिनों से बंधक बनाए गए थे। ललितपुर के जिला कलेक्टर ने धाराशिव में अपने समकक्ष को पत्र लिखकर उनकी दुर्दशा के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मजदूरों को महाराष्ट्र लाने वाले दो ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत के मुताबिक, मजदूर अपनी मर्जी से महाराष्ट्र आए थे, लेकिन उन्हें उचित दिहाड़ी नहीं दी गई। जब वे वापस जाना चाहते थे तो उन्हें जाने नहीं दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed