फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पर दुर्घटना में पांच लोग घायल; गढ़चिरौली में माओवादियों ने की व्यक्ति की हत्या

Sun, 02 Feb 2025 02:26 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 02 Feb 2025 02:26 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक आभूषण की दुकान से 71 लाख रुपये के सोने के आभूषणों की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा श्रृंगी ने बताया कि पुलिस ने गिरोह से 23.39 लाख रुपये की कीमती सामान बरामद किए गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते महीने 10 जनवरी को वसई इलाके में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान में घुसकर दुकान मालिक को बंदूक की नोक पर धमकाया और उसकी पिटाई कर 71 लाख रुपये के 949.55 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने मामले की जांच के लिए करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और विभिन्न जानकारी के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान अनुज गंगाराम चौगुले और रॉयल उर्फ रॉय एडवर्ड सेक्वेरा के रूप में हुई है। इसके बाद, पुलिस ने सतारा से दो और आरोपियों को पकड़ा और फिर सोलापुर के एक जौहरी को कर्नाटका से गिरफ्तार किया, जिसने चोरी की हुई वस्तुएं खरीदी थीं। अधिकारी ने बताया कि चौगुले पर 20 आपराधिक मामले और रॉयल पर 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब और कनेक्शन का पता लगाने और चोरी की सभी वस्तुओं को बरामद करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्ला के स्क्रैप मार्केट में लगी आग, एक व्यक्ति घायल
मुंबई के कुर्ला उपनगर के एक कबाड़ बाजार में आग लगने की खबर सामने आ रही है। मामले में नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग करीब 4.20 बजे इक्विनॉक्स बिल्डिंग के पास स्थित कबाड़ बाजार में लगी और आग फैलकर गली नंबर 2 की आठ दुकानों और गली नंबर 3 की तीन दुकानों तक पहुंच गई।

आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां, पानी के टैंकर और दमकल कर्मी मौके पर भेजे गए। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद, रात 8.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग से कबाड़ सामग्री, बिजली के वायरिंग, कार्डबोर्ड, फर्नीचर, प्लास्टिक सामग्री और खाली रासायनिक ड्रमों का नुकसान हुआ। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी सूरज तानाजी नकाशे को उनके बाएं घुटने में चोट लग गई, लेकिन इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ठाणे में 31 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पांच गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी है। इस खेप की कीमत 31.75 लाख रुपये है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप को अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी कस्बे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के अधिकारियों ने 17,640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट (एक प्रकार का अफीम) और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और इन्हें अवैध रूप से बेचने की तैयारी थी।  

देश का पहला एआई विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में बनेगा

महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने कहा है कि देश का पहला कृत्रिम मेधा (एआई) विश्वविद्यालय राज्य में स्थापित करने की योजना बनाने एवं इसके कार्यान्वयन के लिए कार्यबल का गठन किया गया है। शेलार ने शनिवार शाम को कहा कि यह विश्वविद्यालय एआई और इससे संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देगा तथा उत्कृष्टता का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उद्योग, शिक्षा एवं सरकार के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करेगा। शेलार ने कहा कि कार्यबल में शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह एआई शिक्षा, शोध और नवोन्मेष पर केंद्रित संस्थान बनाने की दिशा में काम करेगा।
 

गढ़चिरौली में माओवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। माओवादियों को शक था कि व्यक्ति पुलिस का मुखबिर था। पुलिस ने बताया कि घटना गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील के किएर गांव की है। जहां रविवार की सुबह माओवादियों ने एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान किएर गांव निवासी सुखराम मडावी के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से एक पर्चा मिला है, जिसमें माओवादियों ने दावा किया गया है कि मृतक पुलिस का मुखबिर था और वह इलाके में पुलिस को नए शिविर खोलने में मदद कर रहा था। पुलिस ने बताया कि गढ़चिरौली में माओवादियों द्वारा आम नागरिक की हत्या की यह पहली घटना है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
 

मुंबई एयरपोर्ट पर दुर्घटना, पांच लोग घायल

रविवार को मुंबई एयरपोर्ट हुए एक हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। दरअसल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 प्रस्थान क्षेत्र में एक मर्सिडीज-बेंज कार ने गेट नंबर तीन के सामने रैंप पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कार यात्रियों को गेट नंबर एक पर छोड़कर वापस जा रही थी। उसी दौरान ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह गेट नंबर तीन पर रैंप से टकरा गई। जिससे रैंप पर खड़े पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। फिलहाल पांचों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

 बांद्रा टर्मिनस पर खाली ट्रेन में महिला से दुष्कर्म पर कुली गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर लंबी दूरी की ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक कुली को गिरफ्तार किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधेड़ उम्र की महिला और उसका बेटा शनिवार रात किसी अन्य शहर से आने वाली एक आउटस्टेशन ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे। वहां उतरने के बाद वो प्लेटफॉर्म के दूसरी ओर खड़ी एक अन्य ट्रेन में चढ़ गई। दूसरी ट्रेन में उस समय कोई यात्री नहीं था। दूसरी ट्रेन में एक कुली मौजूद था और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद महिला ने बांद्रा जीआरपी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने कुली का पता लगाने के लिए कई निगरानी कैमरों की फुटेज की जांच की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला बांद्रा टर्मिनस पर उतरने के बाद दूसरी ट्रेन में क्यों गई। आरोपी कुली पर भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed