{"_id":"6774b9d1bfb3f2cc200e7a83","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित; मुंबई-नागपुर हाईवे पर हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित; मुंबई-नागपुर हाईवे पर हड़कंप
Wed, 01 Jan 2025 06:48 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। राज्य गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के उप महानिरीक्षक बसवराज तेली करेंगे। आदेश में कहा गया है कि टीम के अन्य सदस्यों में सीआईडी के पुलिस उपाधीक्षक अनिल गुजर, स्थानीय अपराध शाखा, बीड के सहायक पुलिस निरीक्षक विजयसिंह जोनवाल, स्थानीय अपराध शाखा, बीड के पीएसआई महेश विघने, केज पुलिस स्टेशन के पीएसआई आनंद शिंदे, एएसआई तुलसीराम जगताप और पुलिस कांस्टेबल मनोज वाघ, चंद्रकांत कलकुटे, बालासाहेब अहंकारे और संतोष गिट्टे शामिल हैं।
मुंबई-नागपुर हाइवे पर एक साथ 50 से ज्यादा गाड़ियां पंक्चर
मुंबई-नागपुर हाइवे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक साथ 50 से ज्यादा अधिक गाड़ियों के पंक्चर होने से हरकंप मच गया। खबर मुंबई-नागपुर समृद्धि राजमार्ग पर बीते 29 दिसंबर की है, जब रात करीब 10 बजे वाशिम जिले के मालेगांव और वनोजा टोल प्लाजा के बीच 50 से अधिक वाहन सड़क पर गिरे लोहे के बोर्ड के ऊपर से गुजर गए। इस घटना में चार पहिया वाहन और मालवाहक ट्रक शामिल थे। इसके कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और रातभर यात्री फंसे रहे क्योंकि कोई सहायता तुरंत नहीं मिली।
बोर्ड गिरने के कारण की होगी जांच
जानकारी के अनुसार अब यह घटना अब जांच के दायरे में है, यह पता लगाया जा रहा है कि बोर्ड गलती से गिरा था या इसे जानबूझकर फेंका गया था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब समृद्धि राजमार्ग पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले, जून में जालना जिले में कदवांची गांव के पास समृद्धि राजमार्ग पर दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।

ठाणे में दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज
मुंबई के ठाणे में दो पुलिसकर्मियों पर रिश्चत मांगने का आरोप दर्ज किया गया है। मामले में अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ठाणे जिले के मुरबाद पुलिस थाने के एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसके रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत में पक्ष लेने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की।
एसीबी ने जारी किया बयान
वहीं मामले में एसीबी ने एक बयान में बताया कि इंस्पेक्टर ने कांस्टेबल के जरिए व्यक्ति से पैसे मांगे थे। इसके बाद, व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत की। जांच के बाद, एसीबी ने मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीबी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में एटीएस का एक्शन, 9 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नौ बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने और बिना उचित दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने एक विशेष अभियान के तहत एटीएस ने 19 मामलों में 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि यह कार्रवाई मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर में पिछले चार दिनों में स्थानीय पुलिस की मदद से की गई। गिरफ्तार किए गए नौ बांग्लादेशी नागरिकों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके आधार कार्ड बनवाए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत पांच मामले दर्ज किए हैं।

खड़े ट्रक से टकराई कार, चार की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र के जालना जिले में कार के खड़े ट्रक से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।