फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi

महाराष्ट्र: एमवीए ने सीएम की चाय पार्टी का किया बहिष्कार; ठाणे में मानसिक बीमार व्यक्ति की करंट लगने से मौत

Wed, 26 Jun 2024 03:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

महा विकास अघाड़ी विपक्षी गठबंधन ने बुधवार को राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चाय पार्टी का बहिष्कार किया। उन्होंने सरकार पर जनता के मुद्दों को संबोधित करने में असफल रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने यहां एक सम्मेलन में यह घोषणा की। 

हर विधानमंडल सत्र से पहले आयोजित होने वाली पारंपरिक चाय पार्टी बुधवार को दिन में बाद में निर्धारित की गई थी। 27 जून से 12 जुलाई तक मुंबई में विधानसभा सत्र आयोजित होने वाला है। इस सत्र के दौरान सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन 28 जून को विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्य का बजट पेश करेगा। अंतरिम बजट लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में पेश किया गया था। इस सत्र से पहले आयोजित होने वाली चाय पार्टी का विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने बहिष्कार किया।

विज्ञापन

मुंबई में आवास में कोटा की मांग मतदाताओं की अनदेखी का परिणाम: कायंदे 
शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मंगलवार को प्रतिद्वंदी शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधा। शहर में नई आवास परियोजनाओं में मराठी भाषी लोगों के लिए 50 प्रतिशत कोटा की मांग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को लोकसभा चुनावों में मिली खराब प्रतिक्रिया को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मांग बिल्डरों से पैसे ऐंठने की एक चाल थी। कायंदे ने पूछा कि 25 साल तक अविभाजित शिवसेना के नेतृत्व वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मराठी भाषियों के लिए क्या किया।

बता दें कि कायंदे की यह प्रतिक्रिया शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब के आरोप के बाद आई है। परब ने सोमवार को यह मांग करते हुए आरोप लगाया था कि देश की वित्तीय राजधानी में मराठी भाषियों को घर देने से इनकार किया जा रहा है और उनकी संख्या घट रही है, इसलिए नई परियोजनाओं में आधे घर उनके लिए आरक्षित किए जाएं। कई बार एमएलसी रहे परब 26 जून को मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र सीएम शिंदे को अपनी शादी का निमंत्रण देने पहुंचे अनंत अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी होने वाली है। अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए अनंत मंगलवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास 'वर्षा' पहुंचे।
 

विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सड़क पार करते समय 35 वर्षीय मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। हिल लाइन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर उल्हासनगर कस्बे में हुई, जहां सड़क और सीवेज लाइन की मरम्मत का काम चल रहा था। निर्माणाधीन नाले के पास सड़क पार करते समय व्यक्ति गलती से बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया। उन्होंने बताया कि खंभे से बिजली का करंट गुजर रहा था और व्यक्ति को झटका लगा। पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि आसपास के कुछ लोगों ने व्यक्ति को पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली अधिकारियों को सूचित किया और इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।


महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ नौकरशाह दिलीप गावड़े को मराठवाड़ा क्षेत्र के सबसे बड़े शहर छत्रपति संभाजीनगर का नया संभागीय आयुक्त नियुक्त किया है। वह मधुकर अरदाद का स्थान लेंगे। जबकि, 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण पवार शहर के अगले पुलिस कमिश्नर होंगे। पवार वर्तमान में पुणे में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। शहर के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया की सेवानिवृत्ति के बाद, महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) संदीप पाटिल को कार्यवाहक पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed