फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र में भाजपा की बैठक; ठाणे में टिनशेड गिरने से नौ बच्चे घायल और छोटा शकील के करीबी की मौत

Sat, 22 Jun 2024 12:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के आवास पर शुक्रवार देर रात बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों का विश्लेषण किया गया। बैठक के बाद महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि चुनाव के दौरान हमारी क्या गलतियां रहीं, उन पर चर्चा की गई है। हम उन गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। साथ ही हमारी सरकार जनता की मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। वहीं, बावनकुले ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेताओं ने झूठ बोलकर लोगों से वोट मांगे। अब जनता समझ गई है।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                                                
विज्ञापन
ठाणे में टिनशेड गिरने से नौ बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर मुंबई में ठाणे शहर के उपवन इलाके में शुक्रवार रात एक इमारत की छत के ऊपर बनी टिनशेड गिर गई। हादसे में नौ बच्चे घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे गवन बाग स्थित इमारत से सटे टर्फ मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे। घायलों में पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें बेथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र हैं। वहीं, संपर्क करने पर वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास घटना के बारे में कोई विवरण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
 


आरिफ शेख उर्फ आरिफ भाईजान की मौत
गैंगस्टर छोटा शकील के साले आरिफ शेख उर्फ आरिफ भाईजान की मुंबई के जेजे अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने 2022 में गिरफ्तार किया था और तब से वह आर्थर रोड जेल में था।

पुणे पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक-युवती पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी
पुणे में एक युवक और युवती ने रील बनाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग से कुछ दूर नरहे इलाके में बृस्पतिवार को युवती युवक का हाथ पकड़कर एक इमारत से नीच लटक गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुणे पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया, जिसके बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया। थाने के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अब इस मामले में आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) जोड़ी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एथलीट हैं। उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाकर फटकार लगाने के बाद नोटिस दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रसिद्धि के लिए खतरनाक स्टंट करने से बचें। 

मुंबई में छोटा शकील के रिश्तेदार और टेरर फंडिंग के आरोपी की मौत
गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई और आतंकी फंडिंग मामले में आरोपी आरिफ अबुबकर शेख उर्फ भाईजान की शुक्रवार शाम को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में मौत हो गई। शेख को गिरफ्तारी के बाद आर्थर रोड जेल में रखा गया था। फिलहाल जेजे अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 61 वर्षीय शेख को उस मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें दाऊद इब्राहिम और शकील सहित दाऊद गिरोह के कई सदस्य शामिल थे। 2023 में, ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में उनकी संपत्ति को एनआईए ने आतंकवाद से प्राप्त आय के रूप में कुर्क कर लिया था।

अंतरधार्मिक शादी से इन्कार करने पर तीन लोगों ने लड़की के पिता को मार डाला
महाराष्ट्र के ठाणे में बेटी की अंतरधार्मिक शादी से इन्कार करने पर आरोपी दो लोगों के साथ मिलकर पिता जाकिर मिया शेख की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शेख (46) ने बेटी के लिए एकतरफा भावनाएं रखने वाले आरोपी अविनाश खैरात से बेटी की शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी लगातार उनकी बेटी से शादी करने की कोशिशों में लगा था।
ईद के दिन आरोपी खैरात और दो अन्य व्यक्ति कल्याण तालुका में शेख के घर में घुस आए थे। उन्होंने शेख पर धारदार हथियारों और लाठियों से जानलेवा हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं सहित अन्य लोगों पर भी हमला किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

पालघर में पेड़ गिरने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

महाराष्ट्र में पालघर के विरार इलाके में तेज हवाओं के कारण एक पेड़ गिरने एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला दो दिनों तक पेड़ के नीचे फंसी रही। अरनाला सागरी पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed