फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Dombivli Sindhudurg CM Shinde Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: नागपुर में बेकाबू कार ने तीन को कुचला-लोगों ने की तोड़फोड़; डोंबिवली-घाटकोपर हादसे पर CM सख्त

Sat, 25 May 2024 02:08 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 25 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Dombivli Sindhudurg CM Shinde Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के नागपुर के जेंडा चौक इलाके में लोगों ने एक कार में तोड़फोड़ की। तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी और उन्हें घायल कर दिया था। 

विज्ञापन


घाटकोपर होर्डिंग हादसा: मुख्यमंत्री ने दिखाई सख्ती, निर्देश दिए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट और घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे पर सख्ती दिखाई है। सीएम शिंदे ने राज्य के रिहायशी इलाकों में केमिकल के भंडारण को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के बाद हुई कई लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पूरे राज्य से अवैध और घातक होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि विगत 13 मई को घाटकोपर में 14 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 60 से अधिक घायल हुए थे। इसके अलावा डोंबिवली के बॉयलर ब्लास्ट मामले में भी 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने सभी होर्डिंग्स का संरचनात्मक ऑडिट करने का भी निर्देश दिया है। कानूनी रूप से लगाई होर्डिंग की भी जांच की जाएगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय में बैठक के बाद शिंदे ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स को हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद 70 साल की महिला और बेटा हिरासत में
शुक्रवार को ठाणे के डोंबिवली रसायन कारखाने में विस्फोट मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया। 70 वर्षीय एक महिला समेत कारखाने के दो मालिकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनकी पहचान मालती प्रदीप मेहता (70) और उनके बेटे मलय प्रदीप मेहता के रूप में हुई है। हादसे की जांच कर रही ठाणे पुलिस की अपराध शाखा दोनों से पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक मालती मेहता को नासिक से हिरासत में लिया गया। 38 साल के मलय को मानपाड़ा पुलिस ने अपराध शाखा से अपनी हिरासत में लिया। मालती इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामित पहली आरोपी हैं। मानपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में मालती और मलय के अलावा अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इन लोगों को कारखाने की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। उन पर गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

आवासीय इलाकों में खतरनाक रसायनों का काम नहीं होगा
डोंबिवली हादसे पर सख्ती दिखाते हुए सीएम शिंदे ने अधिकारियों को अत्यधिक खतरनाक रसायनों का काम करने वाली फैक्टरी और दूसरी इकाइयों को आवासीय क्षेत्रों से बाहर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) को खतरनाक रासायनिक कंपनियों को खरीदी गई जमीनों पर स्थानांतरित करना चाहिए। उन्होंने कहा, आवासीय इलाकों में ऐसी जमीन के उपयोग को रसायन से आईटी, इंजीनियरिंग या टेक्सटाइल में बदलना चाहिए और सरकार कंपनियों को अतिरिक्त रियायतें देने को भी तैयार है। शिंदे ने कहा कि डोंबिवली में बॉयलर के अंदर तापमान बढ़ने के बाद हाइड्रोजन पेरोक्साइड रसायन के कारण बड़ा विस्फोट हुआ। 

सिंधुदुर्ग तट के पास मछली पकड़ने वाली नाव पलटी; दो लोग डूबे

सिंधुदुर्ग तट पर शुक्रवार को नाव पलटने से दो मछुआरे डूब गए। दो अन्य लापता हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना वेंगुर्ला के पास हुई। उन्होंने बताया कि महादेव (56) और शिवराम (21) के शव बरामद कर लिये गये हैं।अधिकारी ने कहा कि नाव पर कुल सात मछुआरे सवार थे। गुरुवार रात रवाना हुई नाव तूफान के दौरान पलट गई। तीन लोग तैरकर किनारे आने में सफल रहे। दो लापता मछुआरों की तलाश जारी है।

प्रचंड गर्मी का प्रकोप, जलगांव में पारा 45 डिग्री पार

Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Dombivli Sindhudurg CM Shinde Politics Crime and other News in Hindi
प्रयागराज में तापमान। - फोटो : अमर उजाला
देश के कई हिस्से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। जलगांव में एक सप्ताह में दूसरी बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। कुछ तटीय इलाकों में बारिश होने की खबर आई, जिसके बाद भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी यहां तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके अलावा परभणी में शुक्रवार को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद में 43.4, जालना में 43 और उदगीर का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने मुंब्रा और नासिक से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को शिशुओं का अपहरण कर उन्हें बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। मानव तस्करी विरोधी सेल की पुलिस अधिकारी चेतना चौधरी ने बताया, मुंब्रा के कुछ लोग तीन महीने से कम उम्र की एक बच्ची के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं, ऐसी सूचना मिलने के बाद तत्परता से कार्रवाई की। 22 मई को पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा जो 5 लाख रुपये में लड़की को खरीदने के लिए तैयार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ सद्दाम हुसैन मकबूल अहमद खान (32), साहिदा रफीक शेख (40), खतीजा सद्दाम हुसैन खान (27), प्रताप किशोरीलाल केशवानी (23), मोना सुनील खेमाने (30), सुनीता सरजेराव बैसाने ( 35), सरजेराव बैसाने, (38), शालू खैफ शेख (25) और राजू मनोहर वाघमारे (30) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां शालू शेख की तीन साल की बेटी है। शालू पति से अलग हो चुकी है और पैसों की सख्त जरूरत को पूरा करने के लिए वह अपनी बच्ची को बेचने के लिए राजी हो गई।

PWP नेता की गिरफ्तारी के बाद नागपुर के काटोल में तनाव

नागपुर जिले के काटोल शहर में पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद तनाव व्याप्त हो गया। इस नेता पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान किया था। पुलिस के मुताबिक पीडब्ल्यूपी नेता राहुल देशमुख (50) पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अलग-अलग धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। नागपुर ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 4 मई को काटोल की एक 24 वर्षीय महिला ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की। शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत का मामला माना गया, लेकिन पुलिस को जांच से पता चला कि महिला इरफान अली (25) के साथ रिश्ते में थी, जो परिवार को नामंजूर था। महिला के परिवार का आरोप है कि इरफान के परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर उसकी हत्या की है। उन्होंने राहुल देशमुख से मदद मांगी। राहुल को भड़काऊ बयान के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने राहुल देशमुख की गिरफ्तारी का विरोध किया। बाद में पुलिस ने पीडब्ल्यूपी नेता को अदालत से सशर्त जमानत मिली। उन्हें सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed